Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

10वीं की छात्रा को अगवा कर पिलाया नशीला कोल्ड ड्रिंक, फिर चार लोगों ने किया गैंगरेप


हरियाणा के पलवल में घर के बाहर से दसवीं की छात्रा को अगवा कर गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दो युवकों ने छात्रा को अगवा करने के बाद नशीला पेय पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया। उसके बाद चार युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया। इस बारे किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर चारों युवक फरार हो गए। महिला थाना पुलिस ने पीड़ित छात्रा की शिकायत पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी फिलहाल पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं।


दसवीं की छात्रा है पीड़िता : पुलिस जांच अधिकारी एएसआई रचना के अनुसार, 14 वर्षीय नाबालिग ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह दसवीं कक्षा की छात्रा है। 17 मई की रात को वह अपनी मां के साथ गांव में एक शोक सभा में गई हुई थी। रात आठ बजे के करीब वह अपनी मां से यह कहकर घर वापस आ रही थी कि उसे नींद आ रही है। जब वह घर के पास गली में पहुंची तो गांव के ही दो युवकों ने उसके मुंह को बंद कर उसका अपहरण कर लिया। दोनों उसे एक सुनसान मकान में ले गए, जहां पर गांव के ही दो अन्य युवक भी आ गए। जब उसने शोर मचाने की कोशिश की तो डरा-धमकाकर चुप करा दिया। फिर उन्होंने जबरन उसे कुछ नशीला पेय पदार्थ पिला दिया, जिसे पीने के बाद वह बेहोश हो गई। बेहोश होते ही चारों युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया।

पुलिस ने जांच शुरू की : होश आने के बाद आरोपी उसे घर के बाहर छोड़कर यह कहते हुए फरार हो गए कि यदि किसी को कुछ बताया तो जान से मार देंगे। घर पहुंचकर उसने परिजनों को आपबीती को बताई। परिजनों की मदद से उसने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]