Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

LIVE India vs England, 4th Test Day-1: भारत के नाम रहा पहला सेशन, लंच ब्रेक तक इंग्लैंड का स्कोर 74-3


भारत और इंग्लैंड के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। इंग्लैंड की शुरुआत काफी खराब रही है। टीम ने लंच ब्रेक तक 74-3 का स्कोर बनाया। इंग्लैंड की तरफ से जॉनी बेयरस्टो और बेन स्टोक्स नाबाद लौटे हैं। भारत ने मैच में अपने प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया, जिसमें जसप्रीत बुमराह की जगह मोहम्मद सिराज को मौका मिला है। इसके अलावा इंग्लैंड के प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव हुए हैं। टीम ने जोफ्रा आर्चर और स्टुअर्ट ब्रॉड की जगह डेन लॉरेंस और डॉम बेस को उतारा है।

India vs England 4th Test Live Match Updates-

11:31 AM: भारत और इंग्लैंड के बीच पहले दिन का लंच ब्रेक हो गया है। इंग्लैंड ने इस दौरान 74-3 का स्कोर बनाया। यह सेशन पूरी तरह से भारत के नाम रहा। इंग्लैंड के लिए बेन स्टोक्स और जॉनी बेयरस्टो नाबाद लौटे हैं।

11:01 AM: तीन विकेट 30 रनों के स्कोर पर ही गंवाने के बाद इंग्लैंड ने बेन स्टोक्स और जॉनी बेयरस्टो की बल्लेबाजी के दम पर 50 रन पूरे कर लिए हैं। भारत की तरफ से अब तक अक्षर ने दो और सिराज ने एक विकेट लिया है।

10:36 AM: तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने भारत को बड़ी सफलता दिलाते हुए इंग्लैंड के कप्तान जो रूट को एलबीडब्ल्यू आउट किया। इसी के साथ इंग्लैंड ने अपना तीसरा विकेट गंवा दिया है। टीम का स्कोर 30-3 है।


10:13 AM: अक्षर पटेल का अपने घरेलू मैदान पर जलवा बरकरार है। उन्होंने पहले सिब्ली को पवेलियन लौटाया और अब उन्होंने दूसरे सलामी बल्लेबाज जैक क्राउॅली को आउट किया। इंग्लैंड का स्कोर इस समय 15-2 है।

10:03 AM: लेफ्ट आर्म स्पिनर अक्षर पटेल ने टीम को पहली सफलता दिलाते हुए डोमिनिक सिब्ली को पवेलियन भेजा। उन्होंने दो रन बनाए।


09:37 AM: ईशांत शर्मा की बेहतरीन गेंद को जैक क्रॉउली खेलने से चूक गए और गेंद उनके पैड पर लगी। ईशांत ने यहां जोरदार अपील की। टीम ने इसके बाद रिव्यू भी लिया जो सफल नहीं हो सका।

09:30 AM: भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट शुरू हो गया है। क्रीज पर इस समय जैक क्रॉउली और डोमिनिक सिब्ली के रूप में इंग्लैंड की सलामी जोड़ी मौजूद है।

09:25 AM: इंग्लैंड के कप्तान जो रूट का यह एक कप्तान के तौर पर 50वां टेस्ट मैच है।

09:10 AM: यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन।


इंग्लैंड प्लेइंग इलेवन- डोमिनिक सिब्ली, जैक क्रॉउली, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट (कप्तान), बेन स्टोक्स, ओली पोप, बेन फॉक्स (विकेटकीपर), डेनियल लॉरेंस, डॉम बेस, जैक लीच, जेम्स एंडरसन।

भारत प्लेइंग इलेवन- रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, ईशांत शर्मा, मोहम्मद सिराज।

09:00 AM: इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]