Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

कंगना रनौत की मुश्किलें बढ़ीं, जावेद अख्तर की ओर से दायर मानहानि केस में कोर्ट ने जारी किया वारंट


संगीतकार जावेद अख्तर की ओर से दायर मानहानि केस में ऐक्ट्रेस कंगना रनौत की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। मुंबई की मेट्रोपॉलिटन अदालत ने कंगना के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है। कंगना के खिलाफ यह वारंट मानहानि मामले में कोर्ट में पेश न होने की वजह से जारी हुआ है।

बता दें कि जावेद अख्तर ने कंगना रनौत पर टेलीविजन इंटरव्यू में कथित रूप से उनके खिलाफ मानहानि करने वाली और निराधार टिप्पणियां करने पर पिछले साल नवंबर में अंधेरी मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट के समक्ष आपराधिक शिकायत दर्ज कराई थी।


जावेद अख्तर ने अपनी शिकायत में कहा था कि कंगना ने झूठा दावा किया कि उन्हें अख्तर ने ऋतिक रोशन से उनके कथित संबंध को लेकर चुप रहने की धमकी दी थी। शिकायत में कहा गया है कि इससे अख्तर की सार्वजनिक छवि को नुकसान पहुंचा है। इस मामले में कंगना को पेश होने का आदेश दिया गया था लेकिन उनके ऐसा न करने पर वारंट जारी किया गया है। 

Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]