Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

अर्शी खान की उर्दू से बेहद इंप्रेस हुए सलमान खान, यूलिया वंतूर को भी दे डाली सीखने की सलाह


टीवी रिएलिटी शो बिग बॉस का सीजन 14 बीते दिनों खत्म हो चुका। इस शो की विनर रुबीना दिलैक रहीं। वहीं शो के बाद इससे जुड़े विवाद और किस्से जबरदस्त चर्चा में आ गए हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अर्शी ने बताया कि शो के होस्ट सलमान खान उनके उर्दू बोलने के अंदाज से किस कदर इंप्रेस थे। सलमान कई बार वीकेंड का वार में अर्शी की नकल उतारते भी दिखाई दिए थे। वहीं अब अर्शी ने बिग बॉस फिनाले पार्टी के एक किस्से के बारे में बताया किया है, जिसमें सलमान खान ने यूलिया को भी उर्दू सीखने की सलाह दे डाली थी।

अर्शी खान का कहना है कि सलमान खान के नकल उतराने पर उन्हें बुरा नहीं लगता था। स्पॉटबॉय से बातचीत के दौरान अर्शी ने बताया कि वो सातवें आसमान पर थीं जब सलमान ने अपनी खास दोस्त यूलिया के सामने उनकी उर्दू की तारीफें की थीं। इस किस्से के बारे में बताते हुए अर्शी ने कहा- 'हम पार्टी कर रहे थे, इस दौरान सलमान सर ने मुझे यूलिया से मिलाया। उन्होंने यूलिया को बताया कि ये अर्शी हैं और इनकी उर्दू बहुत अच्छी है। यूलिया मैं चाहता हूं कि तुम भी उर्दू सीखो'।

अर्शी ने आगे बताया कि 'उन्होंने कहा कि इस जुबान को सीखना बेहद खूबसूरत है। हालांकि उन्होंने मेरी टांग खिंचाई भी की जब वो वीकेंड का वार में मेरी नकल उतारते थे लेकिन मैं बहुत खुश हूं कि उन्हें मेरी उर्दू बहुत अच्छी लगी'।

बता दें कि बिग बॉस फिनाले के बाद हुई पार्टी में अर्शी खान की ड्रेस ने भी जबरदस्त सुर्खियां बटोरी थीं। उन्होंने लेडी गागा अंदाज में गोल्डन रंग की बलून ड्रेस पहनी थी। अर्शी ने ये भी बताया था कि इस ड्रेस को देखकर सलमान खान चौंक गए थे और उन्होंने पूछा था कि अर्शी ये क्या पहनकर आई हो?

Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]