रायपुर : प्राकृतिक आपदा पीड़ितों को 64 लाख रूपए की आर्थिक सहायता
छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा विभिन्न प्राकृतिक आपदा पीड़ितों को जिला कलेक्टर के माध्यम से आर्थिक अनुदान सहायता स्वीकृत की जाती है। बस्तर जिले के अंतर्गत ऐसे ही 16 प्रकरणों में 64 लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत बस्तर जिले के ग्राम कुंगारपाल के राजमन कश्यप की एवं ग्राम नारायणपाल के बुधमन की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर मृतकों के परिजनों को चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। तहसील बकावण्ड के ग्राम बकावंड के राजकुमार कश्यप और ग्राम कोसमी की संजना कश्यप और ग्राम मेन्द्री के सुकालू पानी में डूबने से होने पर और तहसील लोहण्डीगुड़ा के ग्राम पारापुर की खुशबू, ग्राम माड़िया की कमली और ग्राम मटनार की खुशबू कश्यप और ग्राम अलनार के नंगाराम की मृत्यु पानी में डूबने से हो जाने के कारण मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
इसी प्रकार से तहसील दरभा के ग्राम छिंदवाड़ा की रामी बाई की मृत्यु मधुमक्खी के काटने से, ग्राम मावलीपदर के बुधराम की पानी में डूबने से और छिंदगुर के सोमारू की मृत्यु सांप के काटने से होने पर मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। तहसील ताकापाल के ग्राम टेकामेटा के तुलाराम की मृत्यु पानी में डूबने से तहसील बास्तानार के ग्राम बड़े बोदेनार के शंकर की पानी में डूबने से तथा तहसील बकावंड के ग्राम छोटेदेवड़ा के जयसिंह कश्यप की सांप के काटने से और ग्राम करितगांव के सोमेश की मृत्यु सांप के काटने से होने पर मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

Post A Comment
No comments :