जगदलपुर : संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर 08 से 16 मार्च तक
छत्तीसगढ़ गर्ल्स बटालियन एनसीसी शासकीय कन्या शिक्षा परिसर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ग्राम परचनपाल द्वारा यूनिट का तीन, पांच दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 08 मार्च से 12 मार्च एवं 14 मार्च से 16 मार्च 2021 तक कन्या शिक्षा परिसर कैम्पस परचनपाल में संचालित किया जाना जा रहा है। जिसमें बस्तर, कोण्डागांव, कांकेर एवं नारायणपुर जिलों के विभिन्न विद्यालय, महाविद्यालय के लगभग 300 (हर शिविर में 150) एनसीसी कैडेट (बालिका) एनसीसी अधिकारी एवं कर्मचारी शिविर में भाग लेंगे। इस शिविर के दौरान एनसीसी कैडेटों को एनसीसी का सैन्य प्रशिक्षण एवं विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया जाएगा।

Post A Comment
No comments :