धमतरी : युवा स्वरोजगार संवाद कार्यक्रम 04 मार्च को बड़ौदा आरसेटी परिसर में
जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र धमतरी और बड़ौदा आरसेटी द्वारा गुरूवार चार मार्च को युवा स्वरोजगार संवाद-2021 कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर श्री जय प्रकाश मौर्य और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री मयंक चतुर्वेदी की उपस्थिति में यह कार्यक्रम बड़ौदा आरसेटी परिसर में सुबह साढ़े 10 बजे से रखा गया है। इसके अलावा जिला अग्रणी बैंक एवं बैंकों के सभी प्रबंधक सहित ऋण प्राप्त और प्रशिक्षण प्राप्त हितग्राही कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

Post A Comment
No comments :