Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर प्रियंका चोपड़ा ने खास अंदाज में दिया जवाब? शेयर की Photos


बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी किताब की वजह से सुर्खियों में हैं। अपने संस्मरण 'अनफिनिश्ड' में प्रियंका चोपड़ा ने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। वहीं इस बीच बीते दिनों प्रियंका की प्रेग्नेंसी को लेकर जबरदस्त खबरें आई थीं। उनकी एक तस्वीर भी वायरल हो रही थी, जिसे देखकर कई मीडिया रिपोर्टस में कयास लगाए जा रहे थे कि प्रियंका प्रेग्नेंट हो सकती हैं। वहीं अब प्रेग्नेंसी की इन सभी अफवाहों पर प्रियंका चोपड़ा ने बेहद खास तरीके से जवाब दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी साझा की हैं।

प्रियंका चोपड़ा की बीते दिनों कुछ तस्वीरें वायरल हुई थीं, जिसमें वो जिम टाइट्स और बैगी स्वेटशर्ट और स्नीकर पहने दिखी थीं। स्पॉटबॉय की एक रिपोर्ट की मानें तो इसी तस्वीर के बाद से प्रियंका के वेट बढ़ने और प्रेग्नेंसी की अफवाहें शुरू हो गई थीं। ऐसे कयास भी लगाए कि उन्होंने अपने बेबी बंप को छुपाने के लिए ढीले कपड़े पहने हुए हैं। वहीं इस रिपोर्ट में बताया गया है कि प्रियंका ने अपनी लेटेस्ट इंस्टग्राम स्टोरी में शेयर की गई तस्वीरों के जरिए प्रेग्नेंसी की अफवाहों को नकार दिया है। इन लेटेस्ट फोटोज में प्रियंका पूरी तरह फिट और हेल्दी दिखाई दे रही हैं।

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर स्टोरी में अपने डॉगी के साथ दो तस्वीरें शेयर की थीं। इन फोटोज में प्रियंका अपने डॉगी के साथ लंदन की सड़कों पर वॉक करती दिख रही थीं। उन्होंने मरून ओवरकोट पहना हुआ था और इस दौरान वो बेहद खूबसूरत और हैप्पी नजर आ रही थीं। 
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]