आज MGR मेडिकल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 फरवरी यानी आज को तमिलनाडु के डॉ. एमजीआर मेडिकल यूनिवर्सिटी के 33वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे ये संबोधन करने वाले हैं। दीक्षांत समारोह में कुल 17591 उम्मीदवारों को डिग्री और डिप्लोमा के साथ सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित भी उपस्थित रहेंगे।
बता दें कि एमजीआर विश्वविद्यालय तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री ए जी रामचंद्रन के नाम पर रखा गया है। इस यूनिवर्सिटी में कुल 686 संबद्ध संस्थान हैं, जिसमें चिकित्सा, दंत चिकित्सा, फार्मेसी, नर्सिंग, आयुष, फिजियोथेरेपी, व्यावसायिक चिकित्सा और संबद्ध स्वास्थ्य विज्ञान के विषयों की पढ़ाई होती है।
दूसरी ओर आज ही पीएम मोदी खेलो इंडिया नेशनल गेम्स को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करेंगे। इन खेलों का आयोजन मिनिस्ट्री ऑफ यूथ अफेयर एंड स्पोर्ट्स ने जम्मू और कश्मीर खेल परिष और शीतकालीन खेल एसोसिएशन के सहयोग से किया है। वहीं, इन विंटर गेम्स में अल्पाइन स्कीइंग, नॉर्डिक स्की, स्नोबोर्डिंग, स्की पर्वतारोहण, आइस हॉकी, आइस स्केटिंग, आइस स्टॉक जैसे खेलों का आयोजन किया जाएगा। इन खोलों में भाग लेने के लिए 27 राज्यों और केंद्रशासित राज्यों की टीमें हिस्सा ले रही हैं।

Post A Comment
No comments :