Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

धमाके के साथ कुछ ही सेकेंड में धूल हुआ डोनाल्ड ट्रंप का होटल


सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक पुराना होटल ढहता हुआ नजर आया है। अटलांटिक सिटी में ट्रंप प्लाजा होटल एंड कसीनो को गिरा दिया गया है। इसके साथ ही न्यूजर्सी के तट पर 40 साल का यह सफर भी खत्म हो गया, जिसे बड़ी संख्या में लोगों ने देखा।

 ट्रंप प्लाजा 1984 खोला गया था और यह ट्रंप के रियल स्टेट पोर्टफोलियो का एक बड़ा हिस्सा था। कसीनो को 2014 में बंद कर दिया गया था और इसके बाद में यह काफी खस्ता हालत में हो गया था। खास बात यह रही कि 3000 डायनामाइट की मदद से 34 स्टोरी की इमारत को उड़ाए जाने के इस नजारे को देखने के लिए इंतजाम भी किया गया था। 

बड़ी संख्या में लोग इसे देखते रहे और यह तेज आवाज के साथ ढह गया। कुछ ही सेकेंड में धूल के ढेर में तब्दील हुए ट्रंप के इस होटल को सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है। लोगों ने इसे ट्रंप के बिजनेस एम्पायर के अंत की झलक करार दिया है।

Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]