Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

सुकमा : दो दिवसीय संकुल अकादमिक समन्वयको का उन्मुखीकरण कार्यशाला सम्पन्न


सुकमा जिले के शैक्षणिक संस्थाओं के बच्चो में कक्षावार, विषयवार एवं माहवार दक्षता (लर्निंग आउटकम) प्रदान करने के मुख्य उद्देश्य से जिला प्रशासन सुकमा के निर्देशन में आकार संस्था कुम्हाररास, सुकमा में 15 एवं 16 फरवरी 2021 तक दो दिवसीय संकुल अकादमिक समन्वयकांे का विशेष उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। उन्मुखीकरण कार्यशाला में प्राथमिक शालाओं में शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार हेतु शासन और प्रशासन की प्रमुख योजनाओं जैसे आउटकम मॉनिटरिंग के क्रियान्वयन हेतु शिक्षकों को नेतृत्व विकास हेतु प्रमुख कौशल पर चर्चा, संवाद, कार्यशाला-टीम प्रबंधन, समय प्रबंधन, परियोजना प्रबंधन, कार्य संस्कृति, दूसरों का नेतृत्व विकास आदि लर्निंग आउटकम प्रदान किया गया। दो दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला में तीनो विकासखण्ड के संकुल समन्वयक जिले के समस्त सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, एवं खण्ड स्त्रोत समन्वयक उपस्थित रहे।

प्राथमिक कक्षओं के विषयवार मासिक कैलेण्डर के विषयों पर हुई चर्चा
    कार्यशाला में कक्षा 1लीं से 5वीं तक के बच्चों में दक्षता एवं प्रेरणादाय गुणवत्ता विकास हेतु विद्यार्थियों की विषय दक्षता एवं लर्निंग आउटकम के आधार पर शाला की गुणवत्ता का आंकलन एवं सतत् मूल्याकंन, पीएलसी सदस्यों द्वारा किये जा रहे नवाचारों का अध्यापन कार्याे में उपयोग एवं उसके प्रभाव की शाला स्तरीय समीक्षा, शिक्षक अध्यापन विधि का अवलोकन एवं सहयोग तथा राज्य प्रशासन अथवा जिला प्रशासन द्वारा निर्देशित शैक्षणिक परियोजनाओं के आंकलन पर चर्चा की गई।
     कलेक्टर श्री विनीत नन्दनवार ने कार्यशाला के समापन के अवसर पर उपस्थित संकुल अकादमिक समन्वयकों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में समय प्रबंधन का बहुत बड़ा महत्व है। हर कार्य के लिए समय निर्धारिण करना एवं छोटी-छोटी योजना बना कर अमल करने के साथ ही प्रत्येक कार्य को प्राथमिकता देना आवश्यक है। उन्होने स्कूलों में बच्चों को सीखने का प्रतिफल (लर्निंग आउटकम) कक्षावार, विषयवार एवं माहवार सुकमा जिले में लागू करने की बात कही। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री जे.के. प्रसाद एवं जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा सुकमा श्री एसएस चौहान सहित समस्त संकुल समन्वयक एवं विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]