बालोद : खनिजों के अवैध उत्खनन व परिवहन पर की गई कार्रवाई
जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन व परिवहन पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। सहायक खनि अधिकारी ने बताया कि खनिज विभाग द्वारा चालू वित्तीय वर्ष 2020-21(जनवरी 2021 तक) जिला बालोद अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में खनिजों के अवैध उत्खनन व परिवहन पर कार्रवाई करते हुए अवैध खनिज उत्खनन के 11 प्रकरण दर्ज किया गया है, जिसमें 09 जे.सी.बी/चेनमाउन्टेन मशीन जप्त कर अर्थदण्ड राशि 06 लाख 57 हजार 700 रूपए वसूल किया गया है। इसी प्रकार खनिज के अवैध परिवहन के कुल 204 प्रकरण दर्ज किया गया है, जिसमें रेत के 136, मुरूम के 30, चूना पत्थर के 25, साधारण पत्थर के 03 एवं ईट के 10 प्रकरण दर्ज करते हुए 30 लाख 11 हजार 515 रूपए वसूल किया गया हैं। उन्होंने बताया कि खनिज विभाग द्वारा लगातार जिला अंर्तगत क्षेत्रों का जांच कर खनिजों के अवैध उत्खान व परिवहन पर लिप्त वाहनों पर कार्रवाई जारी है।

Post A Comment
No comments :