रश्मि देसाई ने तलाक और टूटे रिश्ते पर खुलकर की बात, सलमान खान ने सबके सामने खोली थी बॉयफ्रेंड की पोल
रश्मि देसाई ने काफी पहले सीक्रेटली एक्टर नंदीश संधु से शादी कर ली थी, इसके बाद 2016 में उनका तलाक हो गया था। इसके बाद वो अरहान खान के साथ रिलेशनशिप में आई थीं। लेकिन बिग बॉस में उनके रिश्ते में तब खटास आ गई जब रश्मि को अरहान की पहली शादी और एक बच्चे के बारे में पता चला। एक इंटरव्यू के दौरान रश्मि ने बताया कि उन्हें नंदीश के साथ अपनी परेशानियों के बारे में जल्द ही पता चल गया था लेकिन अरहान के मामले में उन्हें काफी वक्स लगा। उन्होंने कहा कि- 'ये राहत की बात है कि सबकुछ पब्लिक डोमेन में सामने आ गया'।
उन्होंने कहा- 'वो बहुत मुश्किल वक्त था क्योंकि मुझे नहीं पता था क्या करना है, जो जाहिर तौर पर होता है जब किसी का सपोर्ट सिस्टम टूट जाए, भविष्य के सपने जमीन पर बिखरे पड़े हों। मुझे ऐसा लगा कि मैं ऐसे हालात में हूं जहां लोग फायदा उठा सकते हैं। अच्छी बात ये है कि मैंने किसी के बारे में कभी बुरा नहीं कहा'।
रश्मि का कहना है कि- 'अगर सलमान खान सर और कुछ दोस्त नहीं होते तो मैं एक बेहद खराब स्थित में होती। बहुत से लोगों का मुझे लेकर कोई नजरिया और जजमेंट होगा, मुझे इसे लेकर कोई शिकायत नहीं है'।

Post A Comment
No comments :