Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

प्रियंका गांधी का मोदी सरकार पर तंज- जिस दिन न बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम उसे 'अच्छा दिन' घोषित कर दे BJP


देशभर में पेट्रोल-डीजल के दाम नई ऊचाइयों पर हैं। इससे एक तरफ आम आदमी का बजट गड़बड़ाया है वहीं, औद्यौगिक इकाइयां और बाजार पर भी इसका असर पड़ा है। इसी बीच कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने तेल के दामों में हो रही लगातार वृद्धि को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है।


प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हफ्ते में सारे दिन महंगे दिन है जिस दिन तेल की कीमतें ना बढ़े उसे बीजेपी को अच्छा दिन घोषित कर देना चाहिए। उन्होंने ट्विट करते हुए कहा कि भाजपा सरकार को सप्ताह के उस दिन का नाम 'अच्छा दिन' कर देना चाहिए जिस दिन डीजल-पेट्रोल के दामों में बढ़ोत्तरी न हो। क्योंकि महंगाई की मार के चलते बाकी दिन तो आमजनों के लिए 'महंगे दिन' हैं।


आपको बता दें कि आज भी लगातार 12वें दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा हुआ है। राजधानी दिल्ली में शनिवार को पेट्रोल 39 पैसे और डीजल 37 पैसे प्रति लीटर मंहगा हुआ। इसके साथ ही आज दिल्ली में पेट्रोल का रेट 90.58 रुपए प्रति लीटर तो डीजल का रेट 80.97 रुपए प्रति लीटर है।

अशोक गहलोत ने भी मोदी सरकार पर साधा निशाना
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी सिलसिलेवार ट्वीट कर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा है कि तेल की बढ़ती कीमतें मोदी सरकार की गलत नीतियों का नतीजा है। उन्होंने लिखा है कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों से आमजन त्रस्त है।पिछले 11 दिनों से लगातार दाम बढ़ रहे हैं। यह मोदी सरकार की गलत आर्थिक नीतियों का नतीजा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें फिलहाल UPA के समय से आधी हैं लेकिन पेट्रोल-डीजल की कीमतें अब तक के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गई हैं।

Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]