Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

कमलनाथ ने शिवराज सिंह से क्यों मांग ली 2008 वाली साइकिल? सदन में लगे ठहाके


मध्य प्रदेश विधानसभा में बजट सत्र का पांचवां दिन मामा शिवराज और नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ के बीच जमकर हुई तकरार में गुजर गया। सदन में एक ऐसा भी आया जब दोनों नेताओं की नोंक-झोंक शिवराज सिंह चौहान की साइकिल पर आकर रुक गई। इस बहस के दौरान कभी टकराव की स्थिति बनी तो कभी हँसी-मजाक भी जारी रहा।

आपको बता दें, लगातार बढ़ रहे पेट्रोल और डीजल मूल्य वृद्धि को लेकर सदन में राज्यपाल के अभिभाषण की चर्चा के दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भाषण दिया। इस दौरान कांग्रेस की तरफ से नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ ने सीएम से निवेदन किया कि आपने 2008 में जो साइकिल चलाई थी, वह मुझे दे दी दीजिए। इस पर शिवराज सिंह ने जवाब देते हुए कहा कि "मैं वह साइकिल किसी कीमत पर नहीं भेज पाऊंगा, क्योंकि मुझे आपकी उम्र का भी ध्यान रखना है।"

गौरतलब है कि, जब देश में केंद्र में यूपीए की सरकार थी और पेट्रोल के दाम 50 रुपये प्रति लीटर था तो 2008 में मुख्यमंत्री रहते हुए शिवराज सिंह चौहान ने पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य वृद्धि के खिलाफ साइकिल से मंत्रालय जाकर विरोध जताया था। वहीं, अब मोदी सरकार में दाम 100 रुपए प्रति लीटर पार हो गया है।

Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]