रायपुर : प्राकृतिक आपदा में मृत्यु: चार प्रकरणों में 16 लाख रुपए की मदद
राज्य शासन द्वारा प्राकृतिक आपदा में मृत्यु के चार प्रकरणों में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत कुल 16 लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत की गई है। जांजगीर-चांपा जिले की तहसील अकलतरा के ग्राम लटिया के श्री शशिभूषण मरकाम की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके पत्नी श्रीमती पार्वती मरकाम, तहसील बलौदा के ग्राम डोंगरी के श्री विनोद केंवट की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनके मां फुदाना बाई, तहसील जैजैपुर के ग्राम भातमाहुल निवासी श्रीमती श्यामबाई की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनके पति श्री राजेन्द्र रात्रे और ग्राम गुजियाबोड़ के श्री अजीत कुमार साहू की पानी में डुबने से मृत्यु होने पर उनके पत्नी श्रीमती रामेश्वरी को राजस्व पुस्तक 6-4 के तहत चार-चार लाख रूपये की सहायता राशि की स्वीकृति कलेक्टर श्री यशवंत कुमार द्वारा दी गई है।

Post A Comment
No comments :