खुशखबरी: नितिन गडकरी का ऐलान, अगले 15 दिनों में सरकार लॉन्च करेगी इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर
गडकरी ने यह भी सुझाव दिया कि सरकार को घरों में रसोई गैस खरीदने के लिए समर्थन देने के बजाय बिजली पकाने के उपकरण खरीदने के लिए सब्सिडी देनी चाहिए। गडकरी ने सुझाव दिया कि सभी सरकारी अधिकारियों के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग अनिवार्य किया जाना चाहिए।
बता दें कि, हाल ही में नितिन गडकरी में देश की पहली CNG पावर्ड ट्रैक्टर को लॉन्च किया था। ये एक डीजल ट्रैक्टर है जिसे CNG में कन्वर्ट किया गया है। ये अपने तरह का देश का पहला ट्रैक्टर है। ये ट्रैक्टर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का ही है जिसे CNG में कन्वर्ट किया गया है। सरकार का दावा है कि इस ट्रैक्टर के प्रयोग से खर्च को तकरीबन 55 प्रतिशत तक घटाया जा सकता है।
बहरहाल, बात करते हैं इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर की, तो अभी इस ट्रैक्टर से जुड़ी तकनीकी विशेषताओं के बारे में कोई भी जानकारी साझा नहीं की गई है। आज नितिन गडकरी ने 'Go Electric' कैंपेन के लॉन्च के मौके पर इस इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर को पेश किए जाने की बात कही है। आने वाले इस ट्रैक्टर में बैटरी का इस्तेमाल किया जाएगा और ये पूरी तरह से एक इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर होगी।
ये देश का पहला इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर नहीं है: रिकॉर्ड के लिए आपको बता दें कि, सरकार जिस ट्रैक्टर को लॉन्च करने की बात कर रही है वो देश का पहला इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर नहीं है। इससे पहले प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी सोनालिका ने बीते साल दिसंबर महीने में देश के पहले इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर Tiger को लॉन्च किया था। इस ट्रैक्टर को यूरोप में डिजाइन किया गया है।
कैसी है Sonalika Tiger: इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर में कंपनी ने IP67 मानक वाले 25.5 kW की क्षमता का नेचुरल कूलिंग कॉम्पैक्ट बैटरी का प्रयोग किया है। जो कि सामान्य तौर पर डीजल ट्रैक्टरों के मुकाबले एक चौथाई से भी कम खर्च में इस्तेमाल किया जा सकता है। इस ट्रैक्टर की शुरुआती कीमत महज 5.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तय की गई है।

Post A Comment
No comments :