उपचुनाव नतीजा: मुंगावली और कोलारस मे कांग्रेस की जीत
मध्यप्रदेश विधानसभा उपचुनाव: दोनों सीटो पर कांग्रेस क़ाबिज़
सिंधिया ने कहा 2018 मे बनेगी कांग्रेस की सरकार
सदभावना न्यूज़@मध्यप्रदेश ब्यूरो
भोपाल/अशोक नगर/गुना:- मध्यप्रदेश की मुंगावली और कोलारस विधानसभा उपचुनाव की मतगणना सुबह 8 बजे से जारी थी मुंगावलीऔर कोलारस सीट एक बार फिर कांग्रेस ने जीत ली हे । मुंगावली से बृजेंद्र सिंह यादव ने जीत दर्ज करते हुए भाजपा की बाई साहब यादव को 2124 वोट से हराया। दुसरी और कोलारस में कांग्रेस के महेन्द्र सिंह यादव ने जीत दर्ज की है कोलारस मे भाजपा के देवेंद्र जैन को हार का सामना करना पड़ा, 14वें राउंड की मतगणना के बाद कांग्रेस बड़त बनाये हुए थी मुंगावली में कांग्रेस के बृजेंद्र सिंह यादव लगातार बढ़त बनाए हुए थे और अंंतिम राउंड में उन्होंने निर्णायक बढ़त के साथ जीत दर्ज कर ली हे! दोनों सीट पर जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुंगावली,कोलारस एवं भोपाल सहित प्रदेशभर मे जश्न मनाना शुरु कर दिया है।
मुंगावली में 18वें राउंड की गणना के बाद कांग्रेस 2855 वोटों से आगे चल रही थी और अंतिम दौर में भी शुरुआती वोट कांग्रेस के खाते में गए, जिससे निर्णायक बढ़त के साथ कांग्रेस ने जीत दर्ज की। कांग्रेस उम्मीदवार बृजेंद्र सिंह यादव केवल पहले चरण की गिनती में पीछे थे लेकिन उसके बाद जैसे ही मतगणना आगे बढ़ी बृजेंद्र सिंह यादव की बढ़त बरकरार रही। डाक पत्रों की गिनती में 23 में से 21 मतपत्र अमान्य किए गए हैं।
कोलारस मे भी कांग्रेस जीती
कोलारस में 14वें चरण की मतगणना के बाद कांग्रेस के महेंद्र सिंह यादव 4321 वोटों से आगे थे! उनकी बड़त बरक़रार रही और भाजपा के देवेंद्र जैन को हराकर उनहोने जीत दर्ज की है
इस पहले कुल 14 डाक मतमत्रों में से कांग्रेस को 8 और भाजपा को 5 मिले, जबकि एक डाक मतपत्र निरस्त कर दिया है। सदभावना न्यूज़ मध्यप्रदेश ब्यूरो की रिपोर्ट
इस पहले कुल 14 डाक मतमत्रों में से कांग्रेस को 8 और भाजपा को 5 मिले, जबकि एक डाक मतपत्र निरस्त कर दिया है। सदभावना न्यूज़ मध्यप्रदेश ब्यूरो की रिपोर्ट
Post A Comment
No comments :