Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

पूर्व विधानसभा अध्‍यक्ष श्रीनिवास तिवारी का निधन, मुख्यमंत्री,मंत्रीगण और नेता प्रतिपक्ष ने शोक व्यक्त किया


SADBHAVNA न्यूज़@मध्यप्रदेश ब्युरो 

सुफ़ीयान सिदद्क़ी की रिपोर्ट 


रीवा। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रीनिवास तिवारी का शुक्रवार को दिल्ली के फोर्टिस (एस्कॉर्ट) अस्पताल में शाम 4.12 बजे निधन हो गया। वे 93 वर्ष के थे। श्री तिवारी लगातार 10 वर्ष तक मप्र विधानसभा के अध्यक्ष रहे। सबसे कम उम्र के विधायक और 7 घंटे तक सदन में लगातार बोलने का रिकॉर्ड भी उनके नाम रहा है।
सदन में अध्यक्ष रहते हुए दलीय राजनीति से ऊपर उठकर उन्होंने राजनीति की जो परिभाषा दी, आज भी लोग उसका सम्मान करते हैं। श्रीनिवास तिवारी के निधन की सूचना से विंध्य में शोक की लहर है।

मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष श्रीनिवास तिवारी के निधन पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीतासरन शर्मा, उपाध्यक्ष डॉ राजेन्द्र सिंह, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान,पुर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, कांग्रेस प्रदेशध्यक्ष अरूण यादव  एवं जनसंपर्क मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ,उर्ज़ा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल, राज्यमंत्री विशवास सारंग सहित अन्य मंत्री व नेताओं ने शोक संवेदना व्यक्त की हैं।

मुख्यमंत्री चौहान ने शोक संदेश में कहा कि वे संसदीय मामलों के ज्ञाता थे। उनका प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ शर्मा व उपाध्यक्ष डॉ सिंह ने अपने शोक संदेश में कहा कि प्रदेश के प्रखर संसदविद एवं वरिष्ठ राजनेता खो दिया।

जनसम्पर्क मंत्री डॉ.मिश्र ने कहा कि उन्होंने निरंतर सेवाभाव से कार्य किया। उद्योग मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने उनके निधन को विंध्य की राजनीति में एक युग का अंत बताया। मंत्री माया सिंह, राज्यमंत्री दीपक जोशी व विश्वास सारंग सहित अनेक नेताओं ने भी शोक संवेदन प्रकट की है।

सदभावना न्यूज़@मध्यप्रदेश ब्यूरो 




Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]