Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

फोन का USB Type-C पोर्ट खराब कर देती हैं ये गलतियां, चार्जिंग में आने लगेगी दिक्कत




फोन का USB Type-C पोर्ट खराब कर देती हैं ये गलतियां, चार्जिंग में आने लगेगी दिक्कत

स्मार्टफोन के USB Type-C पोर्ट को नुकसान पहुंचाने वाली गलतियों से बचें, जिससे चार्जिंग में दिक्कतें आ सकती हैं। केबल ...और पढ़ें








फोन का USB Type-C पोर्ट खराब कर देती हैं ये गलतियां, चार्जिंग में आने लगेगी दिक्कत


टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। आजकल जैसे ही स्मार्टफोन की बैटरी 20% या उससे नीचे आने लगती है तो हम फोन को फटाफट चार्जिंग पर लगा देते हैं, लेकिन इस दौरान कई बार कुछ ऐसी गलतियां भी कर देते हैं, जिसकी वजह से फोन के USB Type-C पोर्ट को नुकसान पहुंच सकता है। ज्यादातर स्मार्टफोन में चार्जिंग के लिए अब USB Type-C पोर्ट ही देखने को मिलने लगा है।

इसका यूज फोन चार्ज करने के साथ डेटा ट्रांसफर और कई अन्य कामों में भी किया जाता है। अगर ये पोर्ट खराब हो जाए, तो मोबाइल चार्ज करने में दिक्कत आ सकती है और इसे ठीक कराने के लिए भी सर्विस सेंटर जाना पड़ सकता है। चलिए जानते हैं कि किन गलतियों से डिवाइस का चार्जिंग पोर्ट खराब हो सकता है।


केबल को जोर से लगाना

फोन चार्ज करते वक्त केबल को गलत तरीके से लगाने या जोर लगाकर कनेक्ट करने से पोर्ट के अंदर मौजूद कनेक्टर डैमेज हो सकते हैं। USB Type-C कनेक्टर दोनों तरफ से फोन में लगाया जा सकता है, इसलिए इसे किसी तरह की जबरदस्ती से लगाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। केबल कनेक्ट न हो, तो उसे निकालकर दोबारा सही तरीके से ट्राई करें।


पोर्ट में धूल और गंदगी

मोबाइल को जेब, बैग या धूल वाली जगह पर रखने से इसके USB Type-C पोर्ट में धूल और छोटे कण इकठ्ठा हो सकते हैं। इसकी वजह से चार्जिंग केबल सही से कनेक्ट नहीं होती और मोबाइल बार-बार चार्जिंग से डिस्कनेक्ट हो सकता है। पोर्ट की सफाई के लिए कभी भी नुकीली धातु की चीजों का यूज न करें। जरूरत महसूस हो तो किसी एक्सपर्ट से ही इसे क्लीन करवाएं।
चार्जिंग के दौरान फोन चलाना

चार्जिंग के वक्त फोन यूज करने से भी केबल पर दबाव पड़ सकता है, खासकर अगर फोन को बार-बार घुमाया जा रहा है या केबल को मोड़कर रखा गया है। इससे न सिर्फ पोर्ट बल्कि केबल के कनेक्शन को भी नुकसान पहुंच सकता है। कोशिश करें कि चार्जिंग के दौरान केबल को सीधा रखें और कनेक्टर पर बिलकुल दबाव न पड़े।
गीले पोर्ट में चार्जर

मोबाइल में नमी या पानी मौजूद होने पर चार्जिंग केबल कनेक्ट करना हार्मफुल हो सकता है। यहां तक की इससे जंग लगने या इलेक्ट्रिकल डैमेज का खतरा भी काफी ज्यादा बढ़ जाता है। अगर मोबाइल का पोर्ट गीला हो जाए, तो चार्जर न लगाएं।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]