'मैंने वहां खून के धब्बे...'Tiger Shroff पर अटैक के समय वहीं मौजूद थे करण वीर मेहरा, ठीक पीछे थी एक्टर की गाड़ी
'मैंने वहां खून के धब्बे...'Tiger Shroff पर अटैक के समय वहीं मौजूद थे करण वीर मेहरा, ठीक पीछे थी एक्टर की गाड़ी
अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर मुंबई के जुहू में जानलेवा हमला हुआ। इस घटना में उनके ड्राइवर को गोली लगी और टाइगर को मामूली चोटें आईं।
-1792383047836_v.webp)
टाइगर के साथ फुटबॉल खेलते हैं करणवीर मेहरा
टाइगर श्रॉफ की कार पर जुहू में जानलेवा हमला
एक्टर के ड्राइवर फिरदौस को गोली लगी
करण वीर मेहरा ने घटनास्थल पर खून के धब्बे देखे
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) पर मुंबई के जुहू इलाके में 18 अक्टूबर को जानलेवा हमला हुआ। टाइगर श्रॉफ की कार पर गोलीबारी हुई जिसमें उनका ड्राइवर घायल हो गया जबकि एक्टर को मामूली चोटें आई हैं।
एक्टर ने देखे खून के धब्बे
जिस समय ये घटना हुई उस समय वहां मौजूद लोगों में अभिनेता करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) भी शामिल थे। करण मेहरा की कार टाइगर की गाड़ी के ठीक पीछे थी। अब करण ने एक इंटरव्यू में उन डरावने पलों को याद करते हुए बताया कि घटनास्थल पर पहुंचने के बाद उनका कैसा हाल था जब उन्होंने खून के धब्बे देखे।
'बिग बॉस 18' के विजेता ने घटना के लगभग एक घंटे बाद एनडीटीवी से बात की। उन्होंने बताया कि उन्हें पता चला है कि टाइगर के ड्राइवर को गोली लगी है। उन्होंने राहत जताई कि अभिनेता सुरक्षित हैं। एक्टर ने ड्राइवर के जल्द ठीक होने की उम्मीद भी जताई।
टाइगर के ठीक पीछे थी करण की कार
करण ने कहा, 'जब हम गेट से निकले, तो मेरी कार ठीक पीछे ही थी। जब मेरी कार वहां पहुंची, तो मुझे खून के धब्बे दिखे और पता चला कि टाइगर के ड्राइवर को गोली लग गई है। मुझे इस बात की खुशी है कि वह सुरक्षित है। लेकिन ड्राइवर के लिए मुझे बहुत बुरा लग रहा है, और उम्मीद है कि वह जल्द ही ठीक हो जाएगा... वहां कुछ बच्चे भी थे जो बर्थडे पार्टी मना रहे थे। सब लोग इधर-उधर भागने लगे।'
करणवीर मेहरा जुहू में टाइगर के साथ नियमित रूप से फुटबॉल खेलते हैं। एक्टर ने बताया कि उन्होंने हमलावरों को नहीं देखा। उन्हें गोलियों की आवाज सुनाई दी थी, लेकिन शुरू में उन्हें लगा कि शायद आस-पास पटाखे छोड़े जा रहे हैं। करणवीर मेहरा ने कहा कि इस घटना ने उन्हें झकझोर कर रख दिया है।
हमलावर कथित तौर पर मोटरसाइकिल पर सवार थे। उन्होंने टाइगर की कार पर तीन-चार राउंड गोलियां चलाईं। मुंबई पुलिस ने बताया कि अभिनेता के ड्राइवर, फिरदौस के बाएं हाथ में चोट आई है और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। बैलिस्टिक रिपोर्ट से पता चला है कि गोलियां काफी करीब से चलाई गई थीं।
Labels
Mirchmasala
Post A Comment
No comments :