Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Samsung के नए किफायती 5G फोन की सेल शुरू, 5000 mAh बैटरी और Super AMOLED डिस्प्ले जैसे फीचर्स


Samsung के नए किफायती 5G फोन की सेल शुरू, 5000 mAh बैटरी और Super AMOLED डिस्प्ले जैसे फीचर्स


सैमसंग गैलेक्सी F70 5G की सेल 20 अक्टूबर से शुरू हो गई है, जिसे फ्लिपकार्ट से बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज ...और पढ़ें








Samsung के नए किफायती 5G फोन की सेल शुरू, 5000mAh बैटरी और Super AMOLED डिस्प्ले जैसे फीचर्स


टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। सैमसंग ने हाल ही में F सीरीज का नया 5G फोन लॉन्च किया है जिसे कंपनी ने Samsung Galaxy F70 5G के नाम से पेश किया है। वहीं आज यानी 20 अक्टूबर से इस नए डिवाइस की सेल शुरू हो गई है। फोन को आप ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart से खरीद सकते हैं। ग्राहक इसे बैंक डिस्काउंट, कैशबैक और एक्सचेंज ऑफर के साथ खरीद सकते हैं।


इस स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी, 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा और sAMOLED डिस्प्ले जैसे फीचर्स मिल रहे हैं। Samsung Galaxy F70 5G को Galaxy F70e 5G और Galaxy F70 Pro 5G के बाद इस सीरीज के तीसरे मॉडल के तौर पर लाया गया है। डिवाइस को दो कलर Bold Black और Vivid Violet ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। चलिए पहले इसकी कीमत जान लेते हैं...



Samsung Galaxy F70 5G की कीमत और ऑफर

कीमत की बात करें तो भारत में Samsung Galaxy F70 5G की कीमत 19,999 रुपये से शुरू होती है जिसमें फोन का 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। जबकि फोन के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले टॉप वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये है। फोन की खरीद पर Flipkart HDFC Bank क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने वाले ग्राहकों को 2,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है।





इसके अलावा Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर तो 1,000 रुपये तक का कैशबैक भी मिल रहा है। ग्राहक अपना पुराना फोन एक्सचेंज करके 15,900 रुपये तक का एक्सचेंज वैल्यू ले सकते हैं। हालांकि असली एक्सचेंज वैल्यू पुराने फोन के मॉडल, कंडीशन और अन्य शर्तों पर डिपेंड करेगी।
Samsung Galaxy F70 5G के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो नए Samsung Galaxy F70 5G में 6.7 इंच की Full-HD+ sAMOLED डिस्प्ले मिल रही है। साथ ही इसका रिफ्रेश रेट 90Hz तक है। साथ ही इसमें कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस की प्रोटेक्शन मिल रही है। डिवाइस में IP54 रेटिंग भी मिली है, जो धूल और पानी की छींटों से सुरक्षा देती है।


परफॉर्मेंस के मामले में भी फोन सही है जहां ऑक्टा-कोर Exynos 1330 प्रोसेसर मिल रहा है। फोन में Android 15 पर बेस्ड One UI 7 है। साथ ही इसमें 128GB इंटरनल स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।
Samsung Galaxy F70 5G के कैमरा स्पेक्स

फोटोग्राफी लवर्स के लिए इस फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है। साथ ही इसमें 5MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो कैमरा मिल रहा है। जबकि सामने की तरफ सेल्फी के लिए इसमें 13MP का फ्रंट कैमरा है। डिवाइस में 5,000mAh की बैटरी है, जो 25W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]