Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

OTT पर सस्पेंस थ्रिलर सीरीज का तांडव, 3 करोड़ से ज्यादा व्यूज पाकर रचा इतिहास; दो महीने से जमा रखी है धाक

OTT पर सस्पेंस थ्रिलर सीरीज का तांडव, 3 करोड़ से ज्यादा व्यूज पाकर रचा इतिहास; दो महीने से जमा रखी है धाक


दो महीने पहले ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सस्पेंस से भरपूर एक ऐसी वेब सीरीज रिलीज हुई, जिसे दर्शकों ने बहुत प्यार ...और पढ़ें








2 महीने से OTT प्लेटफॉर्म पर तहलका मचा रही थी सीरीज/ फोटो-इंस्टाग्राम

HIGHLIGHTS

दो महीने में सीरीज को 3 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा


जुलाई से लेकर अब तक ट्रेंड में बनी हुई है सीरीज


सस्पेंस और मिस्ट्री से भरपूर सीरीज को इस OTT पर देखें



एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। OTT प्लेटफॉर्म आम लोगों की जिंदगी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर हर हफ्ते कोई न कोई ऐसी फिल्म और सीरीज रिलीज होती है, जो पूरे हफ्ते टॉप ट्रेंडिग बनी रहती है। हालांकि, अब हम आपको उस वेब सीरीज के बारे में बता रहे हैं, जिसकी कहानी ने लोगों का दिल छुआ।



यही वजह है कि दो महीने बीत जाने के बाद भी सस्पेंस से भरपूर को काफी देखा जा रहा है। जिसकी वजह से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मिस्ट्री थ्रिलर सीरीज ने 3 करोड़ से अधिक व्यूज पाकर एक नया इतिहास रच दिया है। 3 जुलाई को रिलीज हुई कौन सी है वह सीरीज जो बनी मोस्ट वॉचेबल और कौन से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आप इसे देख सकते हैं, नीचे आर्टिकल में डिटेल में पढ़ें।



सस्पेंस से भरपूर किडनैपिंग पर आधारित है सीरीज की कहानी

जिस सीरीज को पिछले तीन महीने में लोगों ने खूब पसंद किया है वह राजकुमार हिरानी (Rajkumar Hirani) की प्रीतम एंड पेड्रो (Pritam And Pedro Series) है, जिसमें वीर हिरानी और अरशद वारसी ने मुख्य भूमिका निभाई है। साइबर टेक्नोलॉजी पर बेस्ड इस सीरीज में अरशद वारसी ने पेड्रो का किरदार निभाया है, जो गोवा का पुलिस ऑफिसर है और एक बच्चे के किडनैपिंग के केस को सॉल्व करना चाहता है। हालांकि,कई गड़बड़ी के कारण उसका तबादला आइटी सेल में कर दिया जाता है।


हालांकि, प्रीतम जो एक तेज तर्रार टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट लड़का है, जो पेड्रो के साथ मिलकर उस साइबर अपराधी को ढूंढ निकालता है, जिसने ब्लू व्हेल गेम के जरिए बच्चे को किडनैप किया था। हालांकि, वह साइबर अपराधी बच्चे को किडनैप करता है, लेकिन अपने पास नहीं रखता। किडनैपर और प्रीतम का एक-दूसरे से पुराना कनेक्शन क्या होता है और ब्लू व्हेल गेम से कैसे पेड्रो के बच्चे की मौत होती है। यह परतें धीरे-धीरे हर एपिसोड में खुलती हैं।



3 करोड़ से अधिक व्यूज वाली सीरीज को कहां देखें?

राजकुमार हिरानी ने प्रीतम एंड पेड्रो की ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ऐतिहासिक अचीवमेंट की जानकारी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की। उन्होंने पोस्टर शेयर करते हुए बताया कि सीरीज को 3.1 करोड़ व्यूज मिले हैं और इसका वॉच टाइम आवर्स 7.3 करोड़ है। प्रीतम एंड पेड्रो की कहानी में राजकुमार हिरानी ने खास ये ध्यान रखा है कि ऑडियंस को साइबर क्राइम की स्टोरी बोर न करें, जिसके लिए उन्होंने बीच-बीच में कॉमेडी का तड़का भी लगाया है।




प्रीतम एंड पेड्रो की स्टार कास्ट की बात करें तो इस वेब सीरीज से राजकुमार हिरानी के बेटे वीर ने डेब्यू किया, तो वहीं इसमें अरशद वारसी (Arshad Warsi), बमन ईरानी, विक्रांत मैसी और मोना सिंह ने अहम भूमिका निभाई। अगर आपने अब तक ये सीरीज नहीं देखी है, तो इसे आप ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर देख सकते हैं।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]