Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

हिंदी फिल्मों का गणित बिगाड़ेगी धनुष की OM-Chapter 1, बॉक्स ऑफिस पर होगा महाक्लैश?




हिंदी फिल्मों का गणित बिगाड़ेगी धनुष की OM-Chapter 1, बॉक्स ऑफिस पर होगा महाक्लैश?

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार धनुष की अगली फिल्म ओम चैप्टर-1 की रिलीज डेट अपडेट सामने आ गया है।








ओम चैप्टर-1 फिल्म (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HIGHLIGHTS

सामने आई ओम चैप्टर-1 की रिलीज डेट


इन बॉलीवुड फिल्मों को देगी टक्कर


धनुष की अपकमिंग फिल्म ओम चैप्टर-1



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। तेरे इश्क में और कारा जैसी कई शानदार फिल्मों से फैंस का दिल जीतने वाले अभिनेता धनुष लंबे समय से अपनी अपकमिंग मूवी ओम चैप्टर-1 (Om Chapter-1) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। वैसे तो उनकी ये फिल्म ओम चैप्टर-1 इसी महीने सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। लेकिन अब खबर आ रही है कि धनुष और ममूटी स्टारर इस मूवी की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है।

जिसकी वजह से हिंदी सिनेमा की दो फिल्मों की चिंता बढ़ सकती है। क्योंकि ओम चैप्टर-1 का बॉक्स ऑफिस क्लैश उन दोनों फिल्मों के साथ ही होगा। पूरा मामला क्या है, आइए जानते हैं-
ओम चैप्टर-1 की नई रिलीज डेट आई सामने

16 अक्टूबर 2026 को ओम चैप्टर-1 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना था। लेकिन अब इसमें बदवाल की खबर की सामने आ रही है। दरअसल पिंकविला की रिपोर्ट में ये दावा किया गया है कि मूमटी और धनुष (Dhanush) की मोस्ट अवेटेड ओम चैप्टर-1 को आगे पोस्टपॉन कर दिया गया है। रिपोर्ट के अनुसार अब ओम चैप्टर-1 को 26 नवंबर 2027 को थिएटर्स में रिलीज किया जाएगा।





श्रीधर पिल्लई द्वारा शेयर किए गए तमिल सिनेमा ट्रेड गाइड के मुताबिक धनुष की ओम चैप्टर-1 अब नई रिलीज डेट 26 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस जिसका कारण इसी महीने (अक्टूबर) रिलीज होने वालीं कई बड़ी तमिल फिल्में हैं। इसी वजह से धनुष और ममूटी स्टारर यह फिल्म नवंबर के आखिर तक सिनेमाघरों में आ सकती है।






कहा ये जा रहा है कि साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत की बहुचर्चित फिल्म जेलर 2 के साथ बॉक्स ऑफिस क्लैश से बचने के लिए ओम चैप्टर-1 के मेकर्स ने मूवी के आगे बढ़ाने का फैसला लिया है। बता दें कि रजनीकांत की जेलर 2 को 16 अक्टूबर के दिन थिएटर्स में प्रदर्शित किया जाएगा।
इन बॉलीवुड फिल्मों की बढ़ी टेंशन

ओम चैप्टर-1 की नई रिलीज डेट से अब कहीं न कहीं हिंदी सिनेमा की टेंशन बढ़ सकती है। दरअसल 26 नवंबर को ओम चैप्टर-1 को रिलीज किया जाना है और इसके अगले दिन इमरान हाशमी की गनमास्टर जी9 और आयुष्मान खुराना की ये प्रेम मोल लिया आ रही है। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर इन तीनों मूवीज के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]