Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Lata Mangeshkar का 56 साल पुराना गाना, हसरत जयपुरी के बोल; स्वर कोकिला की अंतिम विदाई में गूंजा था गीत




Lata Mangeshkar का 56 साल पुराना गाना, हसरत जयपुरी के बोल; स्वर कोकिला की अंतिम विदाई में गूंजा था गीत


लता मंगेशकर के कई दर्दभरे नगमे आज भी लोगों को भावुक कर देते हैं। ऐसा ही एक सदाबहार गीत है ...और पढ़ें








आशा पारेख पर फिल्माया गया है भावुक गीत

HIGHLIGHTS

लता मंगेशकर का गीत आज भी है पॉपुलर


फिल्म में बेहद नाजुक मोड़ पर आता है ये गाना


शम्मी कपूर-आशा पारेख पर फिल्माया गया गीत



एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) ने अपने फिल्मी करियर में कई रोमांटिक गीतों के साथ कई दर्दभरे नगमे भी गाए है। उनके गानों की सबसे खास बात यही है कि वे हमें हमेशा उनकी यादों तक खींचकर ले जाते हैं।



आज हम आपको लता दीदी के एक ऐसे ही बेहद पॉपुलर और सदाबहार दर्दभरे गीत के बारे में बताएंगे। इसे अगर आज भी कोई सुन लेता है तो उसकी आंखों में आंसू आ जाते हैं।
आशा पारेख पर फिल्माया गया है गीत

हम बात कर रहे हैं साल 1970 में आई फिल्म 'पगला कहीं का' (Pagla Kahin Ka) की। इसके गाने 'तुम मुझे यूं भुला ना पाओगे' (Tum Mujhe Yun Bhula Na Paoge) को लोग आज भी सबसे कल्ट क्लासिक गानों में से एक मानते हैं। इसे शम्मी कपूर (Shammi Kapoor) और आशा पारेख (Asha Parekh) पर फिल्माया गया है।






इस गाने को मोहम्मद रफी (Mohammad Rafi) ने भी गाया है लेकिन लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) वाले गीत को काफी ज्यादा पॉपुलैरिटी मिली। इसका संगीत दिया था मशहूर जोड़ी शंकर-जयकिशन ने और इसके भावुक बोल हसरत जयपुरी ने लिखे थे।



बेहद भावुक मोड़ पर आता है सॉन्ग

फिल्म में यह गाना एक बेहद भावनात्मक मोड़ पर आता है, जो जुदाई और पुरानी यादों के अहसास को बहुत खूबसूरती से बयां करता है। शम्मी कपूर को हिंदी सिनेमा में याहू स्टाइल और डांसिंग हीरो के रूप में जाना जाता था, लेकिन इस फिल्म और इस गाने ने उनकी एक बेहद गंभीर, भावुक और दर्द भरे प्रेमी वाली छवि दर्शकों के सामने रखी।




इस फिल्म का निर्देशन शक्ति सामंत ने किया था। वहीं बात करें फिल्म की कहानी की तो 'पगला कहीं का' मानसिक स्वास्थ्य और पागलखाने की पृष्ठभूमि पर बनी थी। इसमें शम्मी कपूर ने एक ऐसे व्यक्ति की भूमिका निभाई थी जो मानसिक तनाव और प्यार में धोखे की वजह से मानसिक संतुलन खो बैठता है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]