Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

iPhone 18 आएगा नए डिजाइन में? A20 चिपसेट और 18MP सेल्फी कैमरा समेत हो सकती हैं ये खूबियां




iPhone 18 आएगा नए डिजाइन में? A20 चिपसेट और 18MP सेल्फी कैमरा समेत हो सकती हैं ये खूबियां


iPhone 18 के संभावित नए डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी सामने आई है, जिसमें चौड़ा कैमरा मॉड्यूल और A20 चिपसेट ...और पढ़ें







iPhone 18 आएगा नए डिजाइन में? A20 चिपसेट और 18MP सेल्फी कैमरा समेत हो सकती हैं ये खूबियां



टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। एप्पल ने इस साल सितंबर महीने में अपनी नई iPhone 18 Pro सीरीज के नए डिवाइस पेश किए थे। अब कंपनी अपने अगले स्टैंडर्ड स्मार्टफोन iPhone 18 को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस बार स्टैंडर्ड iPhone के डिजाइन में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। जी हां, हाल ही में सामने आई कुछ तस्वीरों में फोन का संभावित लुक देखने को मिला है।



तस्बीरों में पीछे की तरफ पहले से ज्यादा चौड़ा कैमरा मॉड्यूल दिखाई दे रहा है। हालांकि, ये तस्वीरें AI से तैयार की गई लग रही हैं, इसलिए इन्हें फोन के असली डिजाइन का प्रूफ नहीं माना जा सकता। Apple ने अभी तक iPhone 18 को लेकर कोई घोषणा नहीं की है।



मिलेगा नया कैमरा डिजाइन

सामने आई तस्वीरों में iPhone 18 में iPhone 17 के वर्टिकल डुअल कैमरा सेटअप की जगह ऊपर की तरफ उठा हुआ थोड़ा चौड़ा हॉरिजॉन्टल कैमरा मॉड्यूल दिखाया गया है। इस मॉड्यूल में दोनों कैमरे एक-दूसरे के नीचे नजर आ रहे हैं। इसके साथ LED फ्लैश और अन्य सेंसर दिख रहे हैं। फोन के संभावित डिजाइन को सिल्वर और पिंक कलर में दिखाया गया है।




कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो अपकमिंग iPhone 18 में 48MP का प्राइमरी कैमरा और 48MP का अल्ट्रावाइड कैमरा मिल सकता है। इसमें अलग से कोई टेलीफोटो कैमरा मिलने की संभावना नहीं है। हालांकि सामने की तरफ 18MP का फ्रंट कैमरा मिलने की चर्चा है।
नया Apple का A20 चिपसेट

रिपोर्ट्स में मुताबिक फोन में Apple का A20 चिपसेट मिल सकता है। इसके अलावा फोन में 9GB RAM, 256GB बेस स्टोरेज और स्मार्टफोन में iOS 27 और Apple का C2 मॉडेम भी मिल सकता है। जबकि धूल और पानी से बचाव के लिए इसमें IP68 रेटिंग मिल सकती है। ये सभी स्पेसिफिकेशन्स फिलहाल अनऑफिशियल हैं। स्टैंडर्ड iPhone 18 को 2027 के स्प्रिंग इवेंट में लॉन्च किया जा सकता है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]