iPhone 17 सस्ते में खरीदने का आज आखिरी मौका, A19 चिपसेट और 48MP कैमरा जैसे फीचर्स
iPhone 17 सस्ते में खरीदने का आज आखिरी मौका, A19 चिपसेट और 48MP कैमरा जैसे फीचर्स
फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल में Apple iPhone 17 को सस्ते में खरीदने का आज आखिरी मौका है। ग्राहक इसे ...और पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Flipkart पर पिछले कुछ दिनों से Big Billion Days सेल चल रही है। इस सेल में Apple iPhone 17 को सस्ते में खरीदने का आज आखिरी मौका है। कंपनी की ये सेल आज रात 12 बजे खत्म हो जाएगी। ऐसे में अगर आप नया iPhone खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके पास कम कीमत में इसे खरीदने का लास्ट चांस है।
iPhone 17 में A19 चिपसेट, 48MP कैमरा और शानदार डिस्प्ले जैसे फीचर्स मिल जाते हैं। सेल के दौरान फोन पर मिलने वाला डिस्काउंट और बैंक ऑफर्स इसकी कीमत को और कम कर रहे हैं। चलिए इस जबरदस्त डील के बारे में विस्तार से जानते हैं...
Apple iPhone 17 पर डिस्काउंट
Flipkart की सेल में Apple iPhone 17 के 256GB स्टोरेज वेरिएंट को आप 99,900 रुपये की जगह फ्लैट 13% डिस्काउंट के बाद सिर्फ 86,999 रुपये में खरीद सकते हैं। जबकि बैंक ऑफर्स के बाद तो इसकी कीमत 81,999 रुपये रह जाती है। Flipkart Axis Bank और Flipkart SBI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 5,000 रुपये तक का डिस्काउंट देखने को मिल रहा है।

फोन पर खास एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है जिसके तहत पुराने फोन को चेंज करने पर 85,100 रुपये तक की एक्सचेंज वैल्यू मिल रही है, जिसमें 3,000 रुपये का एक्स्ट्रा एक्सचेंज डिस्काउंट भी शामिल है। हालांकि, एक्सचेंज की मैक्सिमम छूट पुराने फोन के मॉडल और उसकी कंडीशन पर डिपेंड करती है। इसके अलावा, ग्राहक 14,083 रुपये की 6 महीने की नो-कॉस्ट EMI पर भी इस फोन को ले सकते हैं।
Apple iPhone 17 के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो iPhone 17 में 6.3 इंच की LTPO सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले मिल रही है, जिसमें 120Hz प्रोमोशन एडेप्टिव रिफ्रेश रेट सपोर्ट भी मिल रहा है। फोन में डायनामिक आइलैंड और आउटडोर में 3,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिल रही है।
साथ ही, इसमें धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग भी है।
फोन को पावर देने के लिए इसमें एप्पल का 3nm A19 प्रोसेसर और 8GB RAM है। फोन के बेस मॉडल में 256GB स्टोरेज है। कैमरे की बात करें तो, इसके पीछे 48MP का फ्यूजन प्राइमरी कैमरा और 48MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है, जबकि सामने की तरफ 18MP का अपग्रेडेड 'सेंटर स्टेज' कैमरा मिल रहा है। इस फोन में 3,692 mAh की बैटरी है।
Labels
Business
Post A Comment
No comments :