Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

पहली बार Google Play Store के साथ आए Amazon के टैबलेट्स! Alexa Tablet 12 Pro समेत 3 नए मॉडल्स लॉन्च

पहली बार Google Play Store के साथ आए Amazon के टैबलेट्स! Alexa Tablet 12 Pro समेत 3 नए मॉडल्स लॉन्च

Amazon ने अपने टैबलेट लाइनअप में अब तक का सबसे बड़ा बदलाव करते हुए नई Amazon Alexa Tablet सीरीज को ...और पढ़ें








Amazon Alexa Tablet सीरीज ग्लोबली लॉन्च।



टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Amazon ने अपनी नई Amazon Alexa टैबलेट लाइनअप को ग्लोबली लॉन्च कर दिया है, जिसमें सबसे खास बात ये है कि अब यूजर्स को Google Play Store के जरिए सीधे एप्स डाउनलोड करने का एक्सेस मिलेगा। इस लेटेस्ट लाइनअप में Amazon Alexa Tablet 8, Alexa Tablet 11 और Alexa Tablet 12 Pro शामिल हैं। ये तीनों टैबलेट्स Alexa+ AI के साथ आते हैं और इनमें MediaTek चिपसेट्स के साथ 8GB तक रैम मिलती है (टॉप मॉडल में 16GB तक का ऑप्शन है)। Amazon Alexa Tablet 12 Pro में 2.5K रेजोल्यूशन के साथ दो डिस्प्ले ऑप्शन्स मिलते हैं। इसके अलावा ये टैबलेट मैग्नेटिकली जुड़ने वाले Pro Keyboard और USI 2.0 Pro Pen को भी सपोर्ट करता है।



Amazon Alexa Tablet 8, Tablet 11 और Tablet 12 Pro की कीमत और उपलब्धता

Amazon Alexa Tablet 8 की शुरुआती कीमत 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए $229.99 (लगभग 19,300 रुपये) रखी गई है। ये ग्रेफाइट, रोजेट और टील कलर्स में उपलब्ध है।



Alexa Tablet 11 का 8GB रैम + 64GB स्टोरेज मॉडल $329.99 (लगभग 27,700 रुपये) की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया है। ये मॉडल ग्रेफाइट, एमेथिस्ट और माचा कलर्स में लॉन्च हुआ है।

वहीं टॉप-एंड मॉडल Amazon Alexa Tablet 12 Pro की कीमत 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए $499.99 (लगभग 42,000 रुपये) है। इसके नैनोमैट डिस्प्ले वेरिएंट की शुरुआती कीमत $549.99 (लगभग 46,000 रुपये) तय की गई है। ये सिर्फ ग्रेफाइट शेड में उपलब्ध होगा।


Amazon ने इन नए टैबलेट्स के साथ Alexa Tablet Pro Keyboard और Pro Pen भी लॉन्च किए हैं, जिनकी कीमत क्रमश: $149.99 (लगभग 14,000 रुपये) और $89.99 (लगभग 8,000 रुपये) है। ये तीनों मॉडल्स आज से ही Amazon और चुनिंदा रिटेल पार्टनर्स जैसे Best Buy और Target के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। नॉर्थ अमेरिका में इनकी शिपिंग 14 अक्टूबर से और यूरोपियन मार्केट्स में 19 अक्टूबर से शुरू होगी।



Amazon Alexa Tablet 12 Pro के स्पेसिफिकेशन्स

Amazon के ये सभी नए टैबलेट्स एंड्रॉयड पर चलते हैं और इनमें Google Play Store का पूरा सपोर्ट मिलता है। Amazon के पुराने 'Fire Tablets' अपने खुद के 'Amazon Appstore' पर चलते थे और उनमें ऑफिशियली Google Play Store नहीं मिलता था।


इनमें एक खास 'Kindle Sanctuary' मोड दिया गया है, जो 20 घंटे तक का रीडिंग टाइम देता है। इनमें ऑन-स्क्रीन इंटेलिजेंस और हैंड्स-फ्री लाइव सेशन्स के साथ इन-बिल्ट Alexa+ AI मिलता है। इसके साथ ही यूजर्स Prime Video, Audible और Amazon Music का फायदा भी ले सकते हैं।


Amazon Alexa Tablet 12 Pro स्टैंडर्ड डिस्प्ले और नैनोमैट डिस्प्ले- दोनों ऑप्शन्स में उपलब्ध है। नैनोमैट वेरिएंट में स्क्रीन पर पड़ने वाले रिफ्लेक्शन और ग्लेयर को कम करने के लिए एंटी-ग्लेयर कोटिंग दी गई है। इसके लिए कंपनी ने कॉर्निंग के साथ मिलकर एक खास फोटोलिथोग्राफी प्रोसेस पर काम किया है। इसमें 12-इंच का डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 280 ppi पिक्सल डेंसिटी और 3:2 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है।


Alexa Tablet 12 Pro ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 8400 चिपसेट पर चलता है, जिसे 16GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है।

कैमरे की बात करें तो इसमें 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। टैबलेट में Wi-Fi 6E कनेक्टिविटी और क्वाड Dolby Atmos स्पीकर्स मिलते हैं। कंपनी का दावा है कि ये 16 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक दे सकता है।


ये टैबलेट Alexa Tablet Pro Pen और Pro Keyboard को भी सपोर्ट करता है। Pro Pen एक USI 2.0 एक्टिव पेन है, जो 4,096 लेवल्स के प्रेशर सेंसिटिविटी, टिल्ट डिटेक्शन, मैग्नेटिक डॉकिंग और वायरलेस चार्जिंग के साथ आता है। वहीं Pro Keyboard बिना किसी ब्लूटूथ पेयरिंग के सीधे मैग्नेट के जरिए टैबलेट से जुड़ जाता है।
Amazon Alexa Tablet 11 और Tablet 8 के स्पेसिफिकेशन्स

Amazon Alexa Tablet 11 में 11-इंच का 2.5K डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 276 ppi पिक्सल डेंसिटी और 90Hz तक का रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 16:10 है। ये MediaTek 8189 चिपसेट पर काम करता है, जिसके साथ 8GB रैम और 128GB तक स्टोरेज मिलती है। इसमें डुअल Dolby Atmos स्पीकर्स भी दिए गए हैं।


रियर साइड पर इसमें 8-मेगापिक्सल का कैमरा और फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉल्स के लिए 8-मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। कंपनी के मुताबिक, ये सिंगल चार्ज में 15 घंटे तक की बैटरी लाइफ देता है।

आखिर में, एंट्री-लेवल Amazon Alexa Tablet 8 में 8.7-इंच का डिस्प्ले दिया गया है। ये भी ऑक्टा-कोर MediaTek 8189 चिपसेट पर काम करता है, जिसे 4GB रैम और 128GB तक स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। इसमें Wi-Fi 6 कनेक्टिविटी मिलती है।


कैमरा सेटअप देखें तो Alexa Tablet 8 में 8-मेगापिक्सल का रियर और 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। इसे लेकर दावा किया गया है कि ये 14 घंटे तक की बैटरी लाइफ ऑफर करता है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]