Drishyam 3 OTT Release: चल गया पता, ओटीटी पर कब और कहां अजय देवगन की सस्पेंस थ्रिलर?

अजय देवगन की ब्लॉकबस्टर फिल्म दृश्यम 3 की ओटीटी रिलीज को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आ रहा है।
-1791871030283_v.webp)
दृश्यम 3 ओटीटी रिलीज अपडेट (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HIGHLIGHTS
ओटीटी पर कहां रिलीज होगी दृश्यम 3
इस प्लेटफॉर्म के पास स्ट्रीमिंग राइट्स
अजय देवगन की ब्लॉकबस्टर फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मौजूदा समय में अभिनेता अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 (Drishyam 3) सिनेमाघरों में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है। कमाई के मामले में भी दृश्यम द कन्क्लूजन ने बॉक्स ऑफिस पर भी धमाकेदार प्रदर्शन करके दिखाया है। इस बीच अब दृश्यम 3 की ओटीटी रिलीज की चर्चा भी तेज हो गई हैं।
ऐसे में आइए जानते हैं कि सुपरस्टार अजय देवगन (Ajay Devgn) की टॉप सस्पेंस थ्रिलर फिल्म को आने वाले समय में ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम किया जाएगा।
ओटीटी पर कब और कहां आएगी दृश्यम द कन्क्लूजन
दृश्यम पार्ट 2 की सफलता ते मेकर्स करीब 4 साल बाद फिल्म का तीसरा पार्ट दृश्यम 3 लेकर आए हैं। जैसी उम्मीद थी कि ये मूवी दर्शकों का दिल जीतेगी और बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगी। ठीक उसी तरह अजय देवगन की इस फिल्म ने अपनी छाप छोड़ी है। फिल्म की रिलीज को अभी 11 दिनों का समय बीता है और अब इसकी ओटीटी रिलीज की चर्चा भी तेज हो गई है।

आपको बता दें कि दृश्यम 3 के क्रेडिट सीन्स में इस बात की जानकारी दी गई है कि इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा। हालांकि, इससे पहले दृश्यम फ्रेंचाइजी के डिजिटल राइट्स अमेजन प्राइम वीडियो के पास थे। ऐसे में हिंदी की तीसरी किस्त के लिए मेकर्स ने नेटफ्लिक्स के साथ सौदा किया है।

ई टाइम्स की रिपोर्ट की मानें तो दृश्यम 3 को 13 से लेकर 27 नवंबर के बीच में ओटीटी पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया जा सकता है। हालांकि, अभी इस सस्पेंस थ्रिलर की ओटीटी रिलीज का आधिकारिक एलान मेकर्स की तरफ से होना बाकी है। मालूम हो कि दृश्यम 3 में अजय देवगन के अलावा जयदीप अहलावत, तब्बू, श्रिया सरण, रजत कपूर और प्रकाश राज जैसे कई कलाकारों ने अहम भूमिकाओं को अदा किया है।
कमाई के मामले में अव्वल निकली दृश्यम 3
रिलीज के 11 दिन के भीतर अजय देवगन स्टारर दृश्यम 3 ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 316 करोड़ का बंपर कलेक्शन कर लिया है। जिसकी जानकारी सैकनिल्क की रिपोर्ट के आधार पर मिलती है। इतना ही नहीं दुनियाभर में भी ये मूवी ने 500 करोड़ के क्लब में एंट्री लेने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

Labels
Mirchmasala
Post A Comment
No comments :