'झा' परिवार का दुश्मन बना 'धड़कपुर', दोगुने ट्विस्ट एंट टर्न्स के साथ लौटी दुपहिया
झा' परिवार का दुश्मन बना 'धड़कपुर', दोगुने ट्विस्ट एंट टर्न्स के साथ लौटी दुपहिया
कॉमेडी ड्रामा वेब सीरीज दुपहिया अपने सीजन 2 के साथ ओटीटी पर वापसी कर चुकी है।

रिलीज हुई दुपहिया सीजन 2 (फोटो क्रेडिट- जागरण)
आ गया वेब सीरीज दुपहिया का नया सीजन
नए रोमांच और कहानी के साथ वापसी
इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हुई स्ट्रीमिंग
वेब सीरीज: दुपहिया सीजन 2
ओटीटी प्लेटफॉर्म: एम एक्स प्लेयर (अमेजन)
कलाकार: गजराव राव, स्पर्श श्रीवास्तव, भुवन अरोड़ा, रेणुका शहाणे, दिनेश लाल यादव (निरहुआ), शिवांगी रघुवंशी
निर्देशक:- सोनम नायर
रेटिंग- 3/5
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बीते साल रिलीज होने वाली लोकप्रिय वेब सीरीज दुपहिया अपने नए सीजन के साथ ओटीटी पर वापसी कर चुकी है। धड़कपुर गांव इस बार एक रोमांचक कहानी के साथ हंसाने और गुदगुदाने लौट आया है। इस आधार पर हम आपको दुपहिया सीजन 2 का रिव्यू बताने जा रहे हैं कि ये सीरीज पैसा वसूल है या नहीं।
क्या है दुपहिया सीजन 2 की कहानी
तो बात की जाए दुपहिया सीजन 2 की कहानी के बारे में तो इस बार धड़कपुर गांव में रहने वाले झा परिवार के सभी सदस्य अपनी-अपनी समस्याओं से जूझ रहे हैं। जिनमें फैमिली के हेड मास्टर बनवारी जी (गजराव राव) अपने खेत में मोबाइल टावर को लगाने का प्लान कर रहे हैं, जिसके खिलाफ पूरा गांव है।

दूसरी तरफ परिवार की बेटी रोशनी (शिवांगी रघुवंशी) अमावस (भुवन अरोड़ा) के साथ मिलकर एसएससी (SSC की परीक्षा पास करने के लिए पेपर लीक का जुगाड़ लगाती है और फिर आते हैं परिवार के इकलौते चिराग भूगोल (स्पर्श श्रीवास्तव) जो फिल्म स्टार बनना चाहते हैं।
-1790830913814.webp)
लेकिन जैसे-जैसे सीरीज आगे बढ़ती है कि इसकी कहानी एक ऐसा संदेश देती है, जो आज के दौर के नकल माफियाओं की वजह से हुनरबंद छात्राओं के साथ हो रही नाइंसाफी का घिनौना खेल दर्शाती है।
झा परिवार की इन सभी सदस्यों की समस्याओं के समाधान के इर्द-गिर्द दुपहिया सीजन 2 की कहानी घूमती है। कॉमेडी, इमोशनल ड्रामा और रोमांच के दम पर इसकी स्टोरी चमकती दिखती है। लेखक अविनाश द्विवेदी और चिराग गर्ग ने बड़े मजेदार और सटीक तरीके से इसकी कहानी को 8 एपिसोड में गढ़ा है। सीरीज में इस बार हंसी के ठहाकों से ज्यादा रोमांच नजर आता है, जो इसे देखने लायक बनाता है।
नए किरदार असरदार
दुपहिया सीजन 2 में कई नए किरदारों की एंट्री हुई है। जिनमें भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव (निरहुआ) का नाम शामिल होता है। दुपहिया 2 में वह एक कंपटीटिव एग्जाम के संचालक और मास्टर (प्रथम बाबू) दिखाए गए हैं, जो पेपर लीक कराने का स्कैम करते हैं।
-1790830938120.webp)
उनका किरदार काफी अहम और दिलचस्प है। इसके अलावा मोबाइल टावर कंपनी के एजेंट शीतल के रोल में अभिनेता सूर्यांशु मिश्रा ने बखूबी असरदार लगे हैं। इसके अलावा सीरीज के पुराने कलाकारों ने भी इस सीजन अपने दमदार अभिनय का लोहा मनवाया है।
सटीक डायरेक्शन
सीजन वन की तरह दुपहिया के सीजन 2 के कंटेंट की नब्ज को निर्देशक सोनम नायर ने बखूबी समझा है और सीरीज के नए सीजन का सार तैयार किया है। इस बार दुपहिया 2 में काफी कुछ अलग देखने को मिला है, जो एक धड़कपुर गांव की काया पलट करता है। स्क्रीनप्ले को मद्देनजर रखते हुए सोनम ने दुपहिया सीजन 2 वास्तिवकता की पृष्ठभूमि पर उतारने की पूरी कोशिश की है।
फाइनल वर्डिक्ट
अगर आपको दुपहिया का पहला सीजन पसंद आया था, तो यकीनन तौर पर सीजन 2 भी आपके दिल को छू जाएगा। धड़कपुर में इस बार ऐसा कुछ देखने को मिला है, जो शायद किसी ने सोचा नहीं था। ऐसे में अगर आप कॉमेडी ड्रामा सीरीज देखने के शौकीन हैं तो यकीनन आपको दुपहिया 2 पसंद आएगी।

Labels
Mirchmasala
Post A Comment
No comments :