Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

विदेश में नौकरी, ज्यादा पैसे... टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले शूटर्स को दिखाए गए थे सपने




विदेश में नौकरी, ज्यादा पैसे... टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले शूटर्स को दिखाए गए थे सपने


टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले शूटरों को विदेश में नौकरी और बड़ी रकम का वादा किया गया था, जिसके लिए 50,000 रुपये एडवांस दिए गए।






टाइगर श्रॉफ पर हमले मामले में बड़ा खुलासा (फोटो-ANI)



डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हाल ही में हुए हमले की शुरुआती जांच में एक चौंकाने वाला खुलासा है। पुलिस जांच के अनुसार, घटना को अंजाम देने वाले तीनों आरोपियों को इस हमले के बदले विदेश में नौकरी दिलाने और बड़े पैमाने पर पैसों का वादा किया गया था। इस साजिश के तार जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह से जुड़े बताए जा रहे हैं।


50,000 रुपये का मिला एडवांस

जांचकर्ताओं से मिली जानकारी के मुताबिक, हमले को अंजाम देने के लिए तीनों आरोपियों, ऋतिक उर्फ रोशन (22), रेहान (18) और फूल सिंह (18), को एडवांस के तौर पर कुल 50 हजार रुपये दिए गए थे। शूटर्स से यह भी वादा किया गया था कि वारदात को सफलता से अंजाम देने के बाद उन्हें अतिरिक्त बड़ी रकम दी जाएगी।



पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी पैसों के लेन-देन को छुपाने के लिए छोटी-छोटी किश्तों में भुगतान कर रहे थे। एक अज्ञात हैंडलर ने इनमें से एक आरोपी से संपर्क किया था और उसे पैसों व विदेश में सेटल कराने का लालच देकर तैयार किया था।



पुलिस फिलहाल इस मुख्य हैंडलर और उसके अन्य सहयोगियों की भूमिका की गहनता से पड़ताल कर रही है।
नेपाल भागने का था प्लान

घटना वाले दिन दो हमलावरों ने टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जबकि उनका तीसरा साथी कुछ दूरी पर मोटरसाइकिल स्टार्ट रखकर इंतजार कर रहा था। गोलियां चलाने के बाद तीनों आरोपी एक ही बाइक पर सवार होकर फरार हो गए।


आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करने के लिए अंधेरी वेस्ट रेलवे स्टेशन के पास अपनी बाइक छोड़ दी और फिर जयपुर जाने वाली ट्रेन में सवार हो गए। उनका मकसद भारत छोड़कर नेपाल भागने का था, जहां से वे विदेश जाने की योजना बना रहे थे।
लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

हमले की कोशिश के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर एक ऑडियो क्लिप वायरल हुआ। क्लिप में खुद को अनिल पंडित बताने वाले एक व्यक्ति ने कहा, मैं अनिल पंडित हूं। मैं लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई जैसा हूं। आज टाइगर श्रॉफ के साथ जो हुआ, उसकी जिम्मेदारी हम लेते हैं, हरमन संधू और मैं।


उसने ऑडियो में आगे दावा किया कि टाइगर श्रॉफ को पहले समझाने की कोशिश की गई थी, लेकिन वह नहीं समझे। इसके साथ ही उसने बॉलीवुड को सीधी चेतावनी देते हुए कहा, पूरी फिल्म इंडस्ट्री में, जो कोई भी हमारे साथ जुड़े बिना काम करेगा या सलमान खान के साथ काम करेगा, उसे मार दिया जाएगा। यह पहली और आखिरी चेतावनी है।


हालांकि, ऑडियो की अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है।
कोटा से हुए थे गिरफ्तार

वारदात के बाद मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने तुरंत एक्शन लेते हुए लगभग 20 विशेष टीमों का गठन किया। पुलिस उपायुक्त राज तिलक रौशन ने बताया कि फील्डवर्क और सीसीटीवी फुटेज की मदद से सबसे पहले अंधेरी वेस्ट के पास लावारिस बाइक बरामद हुई। तकनीकी विश्लेषण के ज़रिये पता चला कि आरोपी उत्तर मुंबई से सूरत की ओर भागे हैं और पुणे-जयपुर एक्सप्रेस में सवार हैं।


जैसे ही ट्रेन की बोगी और आरोपियों की लोकेशन कन्फर्म हुई, मुंबई पुलिस ने राजस्थान की कोटा पुलिस को अलर्ट किया। सोमवार सुबह कोटा रेलवे स्टेशन पर दिल्ली जा रही ट्रेन से तीनों संदिग्धों को धर दबोचा गया।
48 घंटे का ट्रांजिट रिमांड मंजूर

गिरफ्तारी के बाद कोटा की स्थानीय अदालत ने मुंबई पुलिस को तीनों आरोपियों की 48 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दे दी है। इसके तहत महाराष्ट्र पुलिस की टीम तीनों को मुंबई लेकर आ रही है, जहां उनसे इस पूरी साजिश, हथियार की डिलीवरी और बिश्नोई गैंग के कनेक्शन को लेकर पूछताछ की जाएगी।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]