Airtel लाया नए रिचार्ज प्लान: ₹185 से शुरू कीमत; मिलेंगे कॉलिंग और SMS बेनिफिट्स
Airtel लाया नए रिचार्ज प्लान: ₹185 से शुरू कीमत; मिलेंगे कॉलिंग और SMS बेनिफिट्स
एयरटेल ने उन ग्राहकों के लिए तीन नए प्रीपेड प्लान लॉन्च किए हैं, जिन्हें केवल कॉलिंग और SMS की आवश्यकता ...और पढ़ें

Airtel लाया नए रिचार्ज प्लान: ₹185 से शुरू कीमत; मिलेंगे कॉलिंग और SMS बेनिफिट्स
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Airtel ने अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए तीन नए प्रीपेड रिचार्ज प्लान पेश किए हैं। इन प्लान्स को उन यूजर्स के लिए लाया गया है जिन्हें मोबाइल इंटरनेट की जरूरत नहीं है और वे सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए कोई अलग रिचार्ज चाहते हैं। खास बात ये है कि इन प्लान की शुरुआती कीमत सिर्फ 185 रुपये है। प्लान्स में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 300 SMS और HelloTunes का एक्सेस भी मिल रहा है, लेकिन इसमें मोबाइल डेटा शामिल नहीं है।
ये प्लान सबसे ज्यादा फीचर फोन यूज करने वाले ग्राहकों और ऐसे यूजर्स के लिए हेल्पफुल हो सकते हैं, जो इंटरनेट के लिए Wi-Fi पर डिपेंड रहते हैं। इन प्लान्स से आप अब बिना ज्यादा पैसे खर्च किए अपने SIM को एक्टिव भी रख सकते हैं। चलिए इन प्लान्स के बारे में जानते हैं...
Airtel के नए रिचार्ज प्लान
Airtel के नए प्लान्स 185 रुपये, 203 रुपये और 206 रुपये की कीमत में आते हैं। इन तीनों प्लान्स में लोकल, STD और रोमिंग कॉलिंग अनलिमिटेड मिलने वाली है। साथ ही प्लान में कुल 300 SMS और HelloTunes का एक्सेस भी मिल रहा है।
185 रुपये वाला प्लान
इस प्लान में कंपनी 28 दिनों की वैलिडिटी ऑफर कर रही है। इस दौरान ग्राहक अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 SMS का यूज कर सकते हैं। ध्यान रहे इस प्लान में कोई भी डेटा नहीं मिलेगा।
203 रुपये वाला प्लान
दूसरे प्लान में कंपनी 30 दिनों की वैलिडिटी ऑफर कर रही है। कॉलिंग और SMS के बेनिफिट्स 185 रुपये वाले प्लान जैसे ही हैं यानी इसमें भी अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 SMS मिलेंगे।
206 रुपये वाला प्लान
लिस्ट का तीसरा प्लान कैलेंडर मंथ के हिसाब से वैलिडिटी ऑफर करेगा। आसान शब्दों में कहें तो इसकी वैलिडिटी अगले महीने की संबंधित तारीख के बेस पर तय होगी।
TRAI के निर्देशों के बाद आए नए प्लान्स
बता दें कि कंपनी ने इन प्लान को ऐसे वक्त में पेश किया गया है, जब टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने टेलीकॉम कंपनियों को हाल ही में सिर्फ वॉयस कॉलिंग और SMS वाले रिचार्ज प्लान के ऑप्शन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इससे उन ग्राहकों को राहत मिलेगी, जिन्हें मोबाइल डेटा की जरूरत नहीं पड़ती, लेकिन उन्हें डेटा वाले पैक के लिए भी पैसा देना पड़ता है।
Labels
Business
Post A Comment
No comments :