Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

साउथ कोरिया के सुपरमार्केट में चाकूबाजी, 8 लोग घायल; आरोपी गिरफ्तार

साउथ कोरिया के सुपरमार्केट में चाकूबाजी, 8 लोग घायल; आरोपी गिरफ्तार

दक्षिण कोरिया के इंचियोन शहर में एक सुपरमार्केट में चाकूबाजी की घटना में 8 लोग घायल हो गए, जिसमें एक व्यक्ति को कार्डियक अरेस्ट आया।








इंचियोन सुपरमार्केट में चाकूबाजी, आठ लोग हुए घायल। (फोटो-रॉयटर्स)


इंचियोन सुपरमार्केट में चाकूबाजी, आठ लोग हुए घायल।


एक व्यक्ति को आया कार्डियक अरेस्ट, हालत गंभीर।


पुलिस ने संदिग्ध आरोपी को किया गिरफ्तार, जांच जारी।



डिजिटल डेस्क, सियोल। साउथ कोरिया के इंचियोन शहर में एक सुपरमार्केट में चाकूबाजी की घटना हुई। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि सुपरमार्केट में चाकूबाजी की घटना में 8 लोग घायल हो गए। जिसमें एक व्यक्ति को कार्डियक अरेस्ट आया।



संदिग्ध आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस के एक प्रवक्ता ने न्यूज एजेंसी रॉयटर्स को जानकारी देते हुए कहा कि मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने एक संदिग्ध पुरूष को गिरफ्तार किया और हमले के मकसद और हालात की जांच की जा रही है।


बता दें सियोल के पश्चिम में इंचियोन है जो साउथ कोरिया के मुख्य एयरपोर्ट का घर है और यह सियोल के बड़े मेट्रोपॉलिटन एरिया का हिस्सा है।
2023 में हुए हमलों से हिल गया था साउथ कोरिया

2023 में साउथ कोरिया में चाकूबाजी की कई ऐसी घटनाएं हुई थी जिससे देश में हड़कंप मच गया था। इन घटनाओं में ऐसे हमले भी शामिल थे जिनमें कई लोग मारे गए और घायल हुए थे।



हाल ही में मई में, दक्षिण-पश्चिमी शहर ग्वांगजू में 20 साल के एक आदमी ने 17 साल की एक लड़की को चाकू मार दिया था जिससे उसकी मौत हो गई थी। साथ ही उसने एक और टीनेजर को भी चाकू मारकर घायल कर दिया था। जिसे बाद में कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]