8,000 mAh बैटरी वाला Vivo का नया फोन लॉन्च, 120Hz डिस्प्ले और IP68/69 प्रोटेक्शन

वीवो ने ग्लोबल मार्केट में नया Vivo Y32 स्मार्टफोन लॉन्च किया है, जिसमें 8,000mAh की बड़ी बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और ...और पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वीवो ने हाल ही में Vivo V80 और Vivo S2 FE के साथ अपना सबसे प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च किया है। इस लॉन्च के ठीक बाद अब Vivo ने चुपचाप कुछ ग्लोबल मार्केट में एक और नया फोन लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने Vivo Y32 के नाम से पेश किया है।
ये नया डिवाइस Y-सीरीज लाइनअप में एक बड़ी बैटरी और हाई-रिफ्रेश-रेट वाला डिस्प्ले ऑफर कर रहा है। नया डिवाइस उन यूजर्स के लिए है जो ज्यादा कीमत वाले सेगमेंट में जाए बिना लंबी बैटरी लाइफ वाला फोन चाहते हैं। वीवो का ये फोन बेहतर ड्यूरेबिलिटी के लिए IP68 और IP69 रेटिंग भी ऑफर कर रहा है। चलिए इस डिवाइस के सभी स्पेसिफिकेशन्स विस्तार से जानते हैं...
Vivo Y32 के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Vivo Y32 में 6.87-इंच की LCD डिस्प्ले मिल रही है। साथ ही इस फोन में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट और 1,300 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिल रही है। फोन में Unisoc T7300 चिपसेट मिल रहा है, जिसके साथ 4GB या 6GB LPDDR4X RAM और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज मिल रही है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड से जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।
Vivo के इस नए फोन में धूल और पानी से बचाने के लिए IP68 और IP69 रेटिंग भी मिल रही है। डिवाइस में Android 16 मिल रहा है। हालांकि ये फोन 4G कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। फोन के ट्विलाइट रेड वर्शन की मोटाई 8.69mm और वजन 229g है। जबकि सनसेट ऑरेंज मॉडल की मोटाई 8.79mm और वजन 230g तक है।
Vivo Y32 के कैमरा स्पेक्स
फोटोग्राफी के लिए डिवाइस में 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा मिल रहा है। साथ ही इस फोन में 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा भी मिल रहा है, जबकि सामने की तरफ 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। फोन में स्टीरियो स्पीकर और पावर बटन में इंटीग्रेटेड साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मिल रहा है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8,000mAh की बैटरी, 44W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट है।
Vivo Y32 की कीमत और उपलब्धता
कंपनी ने इस ऑल न्यू Vivo Y32 को दो कलर 'ट्वाइलाइट रेड' और 'सनसेट ऑरेंज' ऑप्शन में पेश किया है। Vivo ने बांग्लादेश और नेपाल में अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर इस स्मार्टफोन को लिस्ट किया है, लेकिन अभी कीमत अनाउंस नहीं की है।

Labels
Business
Post A Comment
No comments :