Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

7200 mAh बैटरी वाला Vivo का नया 5G फोन कल होगा लॉन्च, 144Hz डिस्प्ले और Zeiss कैमरा भी

7200 mAh बैटरी वाला Vivo का नया 5G फोन कल होगा लॉन्च, 144Hz डिस्प्ले और Zeiss कैमरा भी


वीवो 6 अक्टूबर 2026 को भारत में अपना नया स्मार्टफोन Vivo V80 लॉन्च करेगा, जिसमें 7,200 mAh की बड़ी बैटरी ...और पढ़ें







7200 mAh बैटरी वाला Vivo का नया 5G फोन कल होगा लॉन्च, 144Hz डिस्प्ले और Zeiss कैमरा भी


टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वीवो कल यानी 6 अक्टूबर 2026 को भारत में अपनी पॉपुलर V-सीरीज का नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी इस फोन को Vivo V80 के नाम से पेश करने वाली है। लॉन्च से पहले ही कंपनी ने फोन के डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और बैटरी समेत कई फीचर्स का खुलासा कर दिया है।


खास बात ये है कि Vivo V80 में Zeiss-ट्यून्ड कैमरा सिस्टम देखने को मिलेगा। साथ ही इस फोन में 7,200 mAh की बड़ी बैटरी भी मिलेगी। कंपनी फोन को प्रीमियम डिजाइन के साथ पेश करने वाली है। चलिए फोन के स्पेसिफिकेशन्स पर एक नजर डालते हैं...


Vivo V80 के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Vivo V80 में 6.59 इंच की OLED डिस्प्ले देखने को मिलने वाली है। ये स्क्रीन 1.5K रेजोल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकती है। साथ ही इस फोन में लोकल पीक ब्राइटनेस 5,000 निट्स तक हो सकती है।


ऐसे में तेज लाइट में भी स्क्रीन पर कंटेंट देखने का एक्सपीरियंस बेहतर हो सकता है। फोन में कंपनी का ‘कोल्ड-कार्व्ड ग्लास’ डिजाइन भी देखने को मिलने वाला है, जो इसे प्रीमियम लुक देने के साथ हाथ में बेहतर फील देगा।



बड़ी बैटरी और 90W चार्जिंग

इतना ही नहीं इस नए वाले Vivo V80 की सबसे बड़ी खूबियों में इसकी बैटरी भी शामिल होगी। फोन में 7,200mAh की बैटरी देखने को मिलेगी, जिसके साथ 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने वाला है। बड़ी बैटरी के चलते फोन से लंबे टाइम तक वीडियो, गेमिंग और सोशल मीडिया यूज की उम्मीद की जा सकती है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो फोन में OriginOS 7 मिल सकता है।
Zeiss कैमरा से होगा लैस

कैमरा के मामले में भी ऑल न्यू Vivo V80 काफी दमदार लग रहा है। डिवाइस के रियर पैनल पर Zeiss-ट्यून्ड ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिल रहा है। फोन में OIS सपोर्ट वाला 50MP प्राइमरी कैमरा मिल सकता है।


साथ ही इसमें 3x ऑप्टिकल जूम वाला 50MP टेलीफोटो कैमरा भी मिलेगा, जो 100x तक डिजिटल जूम ऑफर करेगा। फोन में तीसरा कैमरा अल्ट्रा-वाइड लेंस होने वाला है। जबकि सेल्फी के लिए फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।
तीन कलर में आएगा फोन

वीवो का ये नया V80 डिवाइस तीन कलर Sunrise Anthem, Horizon Blue और Stellar Black में लॉन्च होने वाला है। फोन में मिलने वाले प्रोसेसर की जानकारी तो अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन रिपोर्ट्स में Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट मिलने का दावा किया गया है।
Vivo V80 की संभावित कीमत

Vivo V80 की ऑफिशियल कीमत का खुलासा तो कंपनी कल लॉन्च इवेंट के दौरान करेगी लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी कीमत करीब 60 हजार रुपये बताई जा रही है। ऐसे में कीमत के मामले में ये फोन प्रीमियम मिड-रेंज सेगमेंट में आएगा।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]