7000 mAh बैटरी वाला Vivo का नया फोल्डेबल 5G फोन, 200MP कैमरा और 8.02 इंच की डिस्प्ले भी

वीवो 6 अक्टूबर को भारत में अपना प्रीमियम फोल्डेबल फोन Vivo X Fold 6 लॉन्च करेगा, जिसके साथ Vivo S2 ...और पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वीवो जल्द ही अपने प्रीमियम फोल्डेबल फोन, Vivo X Fold 6 को भारत में लॉन्च करने जा रहा है। जी हां, कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर कन्फर्म कर दिया है कि ये फोन 6 अक्टूबर को इंडियन मार्केट में लॉन्च होगा। खास बात ये है कि X Fold 6 अकेला डिवाइस नहीं होगा, इसके साथ कंपनी ऑल न्यू Vivo S2 FE और Vivo V80 को भी भारत में लॉन्च करने वाली है। कंपनी इस लॉन्च इवेंट में एक नए Mixed Reality यानी MR हेडसेट को भी पेश कर सकती है। चलिए पहले फोल्डेबल फोन की लॉन्च डिटेल्स जान लेते हैं...
Vivo X Fold 6 की लॉन्च डिटेल्स
वीवो ने अपने सोशल मीडिया पर एक शॉर्ट वीडियो शेयर किया है जिसमें X Fold 6 की भारत में लॉन्च डेट कन्फर्म की है। इससे पहले कंपनी ने Vivo V80 को भारत में लॉन्च करने की घोषणा की थी। इसके बाद कंपनी ने S2 FE को भी इस इवेंट में लॉन्च करने का एलान किया। अब X Fold 6 की एंट्री के साथ कंपनी एक ही इवेंट में अलग-अलग सेगमेंट के स्मार्टफोन पेश करने जा रही है।
कंपनी ने इस नए Vivo X Fold 6 को Nebula Teal कलर में टीज किया है। कंपनी ने अभी यह कन्फर्म नहीं किया है कि भारत में फोन को दूसरे कलर ऑप्शन में भी उपलब्ध कराया जाएगा या नहीं।
Vivo X Fold 6 के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Vivo X Fold 6 चीन में पहले ही लॉन्च हो चुकी है जिसकी वजह से इसके कई फीचर्स पहले ही सामने आ गए हैं। फोन में Dimensity 9500 Super Edition प्रोसेसर देखने को मिलने वाला है। साथ ही इस फोन में 7,000mAh की बड़ी बैटरी और 200MP का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है।
फोल्डेबल फोन में 8.02 इंच की इनर डिस्प्ले और बाहर की तरफ 6.5 इंच की कवर स्क्रीन मिल सकती है। चीन में Vivo X Fold 6 के 12GB RAM + 256GB वाले बेस वेरिएंट की कीमत CNY 7,999 है। ग्लोबल लॉन्च के टाइम कंपनी ने कीमत का खुलासा नहीं किया था। अब भारत में इसकी कीमत और सेल से जुड़ी डिटेल्स 6 अक्टूबर के लॉन्च इवेंट में सामने आ जाएंगी।

Labels
Business
Post A Comment
No comments :