Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

विराट कोहली के बाद नंबर-3 कौन? वसीम जाफर ने लिया हैरान करने वाला नाम

विराट कोहली के बाद नंबर-3 कौन? वसीम जाफर ने लिया हैरान करने वाला नाम


भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर का मानना है कि विराट कोहली के बाद किसी बाएं हाथ के बल्लेबाज को वनडे में नंबर-3 पर मौका मिलना चाहिए।








विराट कोहली के बाद कौन?



स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। विराट कोहली इस समय सिर्फ वनडे क्रिकेट खेलते हैं। एक दिन वह इस फॉर्मेट को भी अलविदा कह देंगे। ये निश्चित है। ऐसे में सवाल उठता है कि कोहली के बाद नंबर-3 पर कौन खेलेगा? भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर ने कोहली के विकल्प के तौर पर एक नाम सुझाया है। जाफर के मुताबिक, टी20 टीम के उप-कप्तान तिलक वर्मा ये जिम्मेदारी निभा सकते हैं।


तिलक भारत की टी20 टीम का अहम हिस्सा हैं और उनकी बल्लेबाजी ने टीम को कई मौकों पर जीत दिलाई है। एशिया कप-2025 के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ तिलक की पारी कोई नहीं भूल सकता है जिसमें उन्होंने बेहतरीन परिपक्वता का परिचय दिया था।


यह बात आई पसंद

वसीम जाफर को तिलक की विविधता पसंद आई है। तिलक वनडे में भारत के लिए नंबर-3, 4, और 5 पर भी खेल चुके हैं। टी20 में भी वह अलग-अलग नंबरों पर बल्लेबाजी करते हैं। जाफर ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा, "उनकी विविधता देखते हुए अच्छा लगता है। उन्होंने नंबर-3 पर भी शतक जमाया था और अब वह नंबर-5 और 6 पर भी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। यह शानदार विशेषता है।"



जाफर ने कहा, "जब विराट और रोहित चले जाएंगे तब टॉप ऑर्डर में जगह खाली होगी। यशस्वी जायसवाल और तिलक इन दोनों की जगह लेने के लिए सही विकल्प हैं। मुझे लगता है कि विराट की जगह बाएं हाथ का बल्लेबाज होना चाहिए। उनके पास वो गेम है। हमने देखा है कि किस तरह से दलीप ट्रॉफी में उन्होंने रन बनाए थे। उनका फर्स्ट क्लास औसत 55 रनों का है। वह तीनों फॉर्मेट में आसानी से खेल सकते हैं।"
वर्ल्ड कप के बाद पड़ेगी जरूरत

कोहली ने साफ कह दिया कि अगले साल होने वाला वनडे वर्ल्ड कप उनका आखिरी वर्ल्ड कप होगा। ऐसे में भारत को उनका विकल्प तलाशना होगा। अभी तक तिलक ने सिर्फ चार वनडे खेले हैं और 68 रन बनाए हैं। उन्होंने भारत के लिए आखिरी वनडे पिछले साल दिसंबर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला था।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]