महंगे प्लान्स से हैं परेशान? सिर्फ ₹202 देकर यहां पाएं 32 दिन तक की वैलिडिटी, कॉलिंग और डेटा के साथ इंश्योरेंस भी
महंगे प्लान्स से हैं परेशान? सिर्फ ₹202 देकर यहां पाएं 32 दिन तक की वैलिडिटी, कॉलिंग और डेटा के साथ इंश्योरेंस भी
सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने अपने यूजर्स के लिए चुपके से एक नया और बेहद किफायती 202 रुपये का प्रीपेड प्लान ऑफर कर दिया है।

BSNL के 202 रुपये के प्लान के बेनिफिट्स यहां जानें। Photo- ChatGPT.
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। भारत की सरकारी टेलीकॉम ऑपरेटर Bharat Sanchar Nigam Limited (BSNL) ने कंज्यूमर्स के लिए एक नया 202 रुपये का प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है। ये प्लान डेटा और वॉयस कॉलिंग दोनों बेनिफिट्स के साथ आता है। BSNL का ये 202 रुपये वाला प्रीपेड प्लान काफी किफायती है। ये कंज्यूमर्स को एक महीने से भी ज्यादा की वैलिडिटी ऑफर करता है। BSNL ने इस नए 202 रुपये के प्रीपेड प्लान को बिना किसी शोर-शराबे के चुपचाप कंज्यूमर्स के लिए पेश किया है। ये देश के सभी टेलीकॉम सर्कल्स में उपलब्ध है। ये कंज्यूमर्स के लिए एक वॉयस प्लान है। आइए यूजर्स को मिलने वाले पूरे बेनिफिट्स पर नजर डालते हैं।
BSNL के 202 रुपये वाले प्रीपेड प्लान के बेनिफिट्स
BSNL का 202 रुपये वाला प्रीपेड प्लान 32 दिनों की सर्विस वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें 300 मिनट की वॉयस कॉलिंग और 5GB हाई-स्पीड डेटा दिया जा रहा है। FUP (फेयर यूसेज पॉलिसी) डेटा खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड घटकर 40 Kbps रह जाएगी। इस प्लान में टोटल 100 SMS और साथ में इंश्योरेंस का फायदा भी दिया गया है। ये उन यूजर्स के लिए एक बेहतरीन प्रीपेड प्लान है जो वॉयस कॉलिंग, डेटा और SMS के मामले में लिमिटेड इस्तेमाल चाहते हैं और सिम को एक्टिव रखना चाहते हैं।

ये वॉयस वाउचर अब BSNL की ऑफिशियल वेबसाइट के साथ-साथ BSNL Self Care एप पर भी लाइव हो चुका है। इसके अलावा एक और प्लान है जिसे आप चेक कर सकते हैं, जिसकी कीमत 247 रुपये है। ये भी एक वॉयस वाउचर ही है।
247 रुपये वाला प्रीपेड प्लान 30 दिनों की सर्विस वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में 50GB हाई-स्पीड 4G डेटा मिलता है। FUP डेटा खत्म होने के बाद इसमें भी स्पीड घटकर 40 Kbps हो जाती है। इस प्लान के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और डेली 100 SMS बंडल किए गए हैं। इसके अलावा यूजर्स को मेन अकाउंट में 10 रुपये की टॉक वैल्यू भी ऑफर की जाती है। ये भी एक STV (स्पेशल टैरिफ वाउचर) है जो देशभर के यूजर्स के लिए उपलब्ध है। हालांकि, ये कोई नया प्लान नहीं है, बल्कि कंपनी के लाइनअप में काफी लंबे समय से मौजूद है।
Labels
Business
Post A Comment
No comments :