2000 रुपये जमा होते ही मिलेगा अलर्ट, घर बैठे मोबाइल नंबर ऐसे करें अपडेट
2000 रुपये जमा होते ही मिलेगा अलर्ट, घर बैठे मोबाइल नंबर ऐसे करें अपडेट
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जल्द जारी होने की उम्मीद है। किसान घर बैठे PM-Kisan पोर्टल पर ...और पढ़ें

PM Kisan Yojana: 2000 रुपये जमा होते ही मिलेगा अलर्ट, घर बैठे मोबाइल नंबर ऐसे करें अपडेट
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की अगली यानी 24वीं किस्त जल्द ही जारी हो सकती है। ऐसे में जो किसान अगली किस्त का इंतजार कर रहे हैं उनके लिए जरूरी खबर है। योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। ये राशि 2,000 रुपये की तीन किस्तों में सीधे किसानों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाती है।
ऐसे में किसानों को अगली किस्त का लाभ लेने के लिए अपनी पात्रता, बैंक अकाउंट और योजना में दर्ज डिटेल्स चेक कर लेनी चाहिए। अब तक 23वीं किस्त जारी होने की डिटेल्स के बेस पर किसान अगली किस्त को लेकर अपडेट का वेट कर रहे हैं। हालांकि, 24वीं किस्त कब जारी होगी इसकी कोई आधिकारिक तारीख सामने नहीं आई है। किसानों को सलाह है कि वे किस्त से जुड़ी डिटेल्स के लिए सिर्फ आधिकारिक PM-Kisan पोर्टल पर ही भरोसा करें।
साथ ही योजना से जुड़ी डिटेल्स टाइम पर पाने के लिए किसानों को अपनी कॉन्टैक्ट डिटेल्स सही रखनी चाहिए। अगर PM-Kisan रिकॉर्ड में पुराना या गलत मोबाइल नंबर दर्ज है, तो जरूरी सूचनाएं प्राप्त करने में दिक्कत आ सकती है। ऐसे में चलिए जानें PM Kisan में मोबाइल नंबर कैसे अपडेट करें...
PM Kisan में मोबाइल नंबर कैसे अपडेट करें?
सबसे पहले तो मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए किसान PM-Kisan की वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं। इसके बाद उपलब्ध ऑप्शंस के मुताबिक आगे का प्रोसेस पूरा करें।अपने फोन-लैपटॉप या टैबलेट में PM-Kisan की वेबसाइट ओपन करें।
वेबसाइट पर थोड़ा स्क्रॉल करने पर मोबाइल नंबर अपडेट का ऑप्शन मिलेगा।
यहां आधार कार्ड या Registration Number जैसी डिटेल्स एंटर करें।
स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों के मुताबिक आगे बढ़ें।
नया मोबाइल नंबर दर्ज करें और यदि वेरिफिकेशन मांगा जाए, तो उसे पूरा करें।
प्रोसेस पूरा होने के बाद अपडेट कन्फर्म कर लें।
ध्यान दें कि पोर्टल के ऑप्शन और वेरिफिकेशन प्रोसेस समय के साथ बदल सकते हैं। इसलिए स्क्रीन पर उपलब्ध मौजूदा निर्देशों का पालन करें। अगर सीधे मोबाइल नंबर चेंज करने का ऑप्शन न मिले, तो नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर या संबंधित कृषि कार्यालय से कॉन्टैक्ट करें। अगर आपका मोबाइल नंबर सही है तो 2000 रुपये जमा होते ही आपको अलर्ट मिल जाएगा।
Labels
Business
Post A Comment
No comments :