टेंबा बावुमा ने 179 रन की ऐतिहासिक पारी से तोड़े 2 रिकॉर्ड, 76 साल का इंतजार किया खत्म; भारतीय दिग्गज को भी छोड़ा पीछे
टेंबा बावुमा ने 179 रन की ऐतिहासिक पारी से तोड़े 2 रिकॉर्ड, 76 साल का इंतजार किया खत्म; भारतीय दिग्गज को भी छोड़ा पीछे
टेंबा बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 179 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली। इस पारी के साथ ही उन्होंने दो बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए।
-1792558048296_v.webp)
टेंबा बावुमा
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका के कप्तान टेंबा बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 179 रनों की खेलकर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया है।
बावुमा ने अपने दमदार प्रदर्शन से अफ्रीका को मुश्किल से निकालकर मजबूत स्थिति में पहुंचाया। बावुमा ने अपनी पारी के दौरान रायन रिकल्टन, मार्को यॉन्सन और साइमन हार्मर के साथ बेहतरीन साझेदारी की और साउथ अफ्रीका की पहली पारी को 425 रन पर घोषित किया।
बावुमा ने अजहरुद्दीन का रिकॉर्ड तोड़ा
बावुमा ने अपनी पारी से दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए। इस दौरान उन्होंने पूर्व भारतीय दिग्गज कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन का 28 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा।
बावुमा अब टेस्ट क्रिकेट में बतौर कप्तान 150 या उससे ज्यादा की पारी खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं। बावुमा ने ये कारनामा 36 साल और 154 दिन की उम्र में किया है, जबकि साल 1998 में 35 साल और 38 दिन की उम्र में 163 रन ठोके थे।
कप्तान
देश
स्कोर
उम्र
मैदान (स्थान)
वर्ष
टेम्बा बावुमा
दक्षिण अफ्रीका
179
36 साल 154 दिन
गकेबेरहा
2026
मोहम्मद अजहरुद्दीन
भारत
163
35 साल 38 दिन
कोलकाता
1998
वॉली हैमंड
इंग्लैंड
240
35 साल 5 दिन
लॉर्ड्स
1938
माइक डेनेस
इंग्लैंड
188
34 साल 69 दिन
मेलबर्न
1975
एंड्रयू स्ट्रॉस
इंग्लैंड
161
32 साल 136 दिन
लॉर्ड्स
2009
बावुमा ने 76 साल का इंतजार किया खत्म
बावुमा ने इस पारी के दौरान साउथ अफ्रीका में टेस्ट क्रिकेट में बतौर कप्तान 150 या उससे ज्यादा पारी खेलने के 76 साल के इंतजार को खत्म किया।
साउथ अफ्रीका में आखिरी बार साल 1950 में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान आर्थर लिंडसे हासेट ने 167 रनों की पारी खेली थी। उस समय वो 36 साल और 187 दिन की उम्र के थे। अब बावुमा ने यह पारी खेलकर दिग्गजों की लिस्ट में जगह ब
कप्तान
देश
स्कोर
उम्र
बनाम
मैदान
वर्ष
आर्थर लिंडसे हैसेट
ऑस्ट्रेलिया
167
36 साल 187 दिन
दक्षिण अफ्रीका
गकेबेरहा
1950
टेम्बा बावुमा
दक्षिण अफ्रीका
179
36 साल 154 दिन
ऑस्ट्रेलिया
गकेबेरहा)
2026
वॉली हैमंड
इंग्लैंड
181
35 साल 181 दिन
दक्षिण अफ्रीका
केपटाउन
1938
ब्रायन लारा
वेस्टइंडीज
202
34 साल 224 दिन
दक्षिण अफ्रीका
जोहान्सबर्ग
2003
हर्बी कॉलिन्स
ऑस्ट्रेलिया
203
33 साल 295 दिन
दक्षिण अफ्रीका
जोहान्सबर्ग
1921
Labels
Sports
Post A Comment
No comments :