Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

कोलंबिया में अवैध सोने की खदान में भूस्खलन, 14 लोगों की मौत और 7 घायल




कोलंबिया में अवैध सोने की खदान में भूस्खलन, 14 लोगों की मौत और 7 घायल

कोलंबिया के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में एक अवैध सोने की खदान में हुए भूस्खलन से 14 लोगों की मौत हो गई और 7 घायल हो गए।










डिजिटल डेस्क, बोगोटा। कोलंबिया के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में एक अवैध सोने की खदान में भूस्खलन होने से 14 लोगों की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए। एक क्षेत्रीय अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

इक्वाडोर की सीमा पर स्थित नारिनो अवैध खनन का एक प्रमुख केंद्र है। वहां के सशस्त्र समूह सोने के गुप्त व्यापार, नशीले पदार्थों की तस्करी और जबरन वसूली जैसे कामों को नियंत्रित करते हैं। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में लोगों और एक खुदाई करने वाली मशीन को खदान से शव निकालकर पास की नदी में मौजूद एक छोटी नाव में रखते हुए देखा जा सकता है।



काफी मशक्कत के बाद घटनास्थल पर पहुंचा बचाव दल

नारिनो के शांति और सुरक्षा सचिव एलेक्स गोंजालेज ने काराकोल नेटवर्क को मृतकों की संशोधित संख्या बताई और कहा कि जीवित बचे लोगों की तलाश अब खत्म हो गई है। गवर्नर कार्यालय ने बताया कि कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और आपराधिक समूहों की मौजूदगी के कारण बचाव दलों को घटनास्थल तक पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।



कार्यालय के एक सूत्र ने न्यूज एजेंसी एएफपी को बताया, "इन समुदायों के पास इन बेहद जोखिम भरी गतिविधियों के अलावा आजीविका का कोई और विकल्प नहीं है। पारंपरिक छोटे स्तर की खनन गतिविधियां तो लगभग खत्म ही हो चुकी हैं।"
कोलंबिया की खदानों में दुर्घटनाएं आम बात

कोलंबिया में खदान दुर्घटनाएं अक्सर होती रहती हैं, खासकर उन जगहों पर जहां कोई सरकारी नियम-कानून लागू नहीं है। सोमवार को जिस नगरपालिका में खदान ढही, वहां के स्थानीय लोगों ने बताया है कि सशस्त्र समूहों ने कुछ लोगों की चुन-चुनकर हत्याएं की हैं। इन हत्याओं के पीछे यह शक था कि ये लोग सुरक्षा बलों या विरोधी संगठनों के साथ मिले हुए थे या फिर उन्होंने सोना चुराया था।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]