Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

सनातन महागाथाओं से संवरेगा सिनेमा: 'काली' से लेकर 'हनुमान' तक, आ रहीं 11 बड़ी पौराणिक फिल्में




सनातन महागाथाओं से संवरेगा सिनेमा: 'काली' से लेकर 'हनुमान' तक, आ रहीं 11 बड़ी पौराणिक फिल्में

आने वाले समय में पौराणिक कहानियों से प्रेरित 11 फिल्में सिनेमा जगत में धमाल मचाती हुई नजर आएंगी।







धार्मिक फिल्मों को होगा बोलबाला (फोटो क्रेडिट- जागरण)

HIGHLIGHTS

माइथोलॉजिकल फिल्मों की आएगी बाढ़


पर्दे पर दिखेगी देवी-देवताओं की कहानी


लिस्ट में शामिल कई अपकमिंग धार्मिक फिल्में



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमा का नया दौर न केवल इतिहास के पन्नों को पलट रहा है, बल्कि आस्था का सम्मान करते हुए पौराणिक फिल्मों को निर्माण भी कर रहा है। रणबीर कपूर की रामायणम् का नाम इस वक्त माइथोलॉजिकल फिल्म के तौर पर चर्चा पर बना हुआ है।



लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिर्फ रामायणम् पार्ट-1 ही नहीं बल्कि आने वाले समय में दर्शकों को 11 ऐसी बड़ी धार्मिक और अकल्पनीय फैंटेसी कहानियों से जुड़ी फिल्में देखने को मिलेंगी, जो सनातन महा गाथाथों और पात्रों से प्रेरित होंगी। आइए उनकी लिस्ट को जानते हैं-



वाराणसी (Varanasi)

बात की पौराणिक कहानियों से प्रेरित रहने वाली फिल्मों के बारे में तो उसमें निर्देशक एस.एस. राजामौली की बहुचर्चित फिल्म वाराणसी का नाम शामिल होगा। जिसमें महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा मुख्य भूमिका में मौजूद हैं। मूवी की कहानी भगवान शिव के प्रिय शहर काशी के इतिहास से ताल्लुक रखती है। ये फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में दस्तक देगी।






महाकाली (Mahakali)

लिस्ट में अगला नाम अभिनेता अक्षय खन्ना की मोस्ट अवेटेड फिल्म महाकाली का शामिल होता है, जिसमें अक्षय असुर गुरू शुक्राचार्य की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी का प्लॉट महाशक्ति काली द्वारा रक्तबीज का संहार करने पर आधारिक होगी। ये माइथोलॉजिकल फिल्म 8 जनवरी 2027 को रिलीज होगी।





महावतार परशुराम (Mahavatar Parshuram)

महावतार सिनेमैटिक यूनिवर्स की अगली पेशकश के तौर पर एनिमेटेड फिल्म महावतार परशुराम की रिलीज के बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। इस मूवी में भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम की कहानी को दर्शाया जाएगा। बताया जा रहा है कि अगले साल के अंत तक ये फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज की जाएगी।





कल्कि 2 (Kalki 2)

साउथ सुपरस्टार प्रभास स्टारर फिल्म कल्कि 2 को लेकर लंबे समय से चर्चाओं का बाजार गर्म है। माइथोलॉजिकल और फैंटेसी सिनेमा का टच से बनने वाली इस फिल्म के सीक्वल में महाभारत के पात्र कर्ण और अश्वत्थामा की कहानी को नए तौर पर पेश किया जाएगा।



जय हनुमान (Jai Hanuman)

कांतारा फिल्म फ्रेंचाइजी से फैंस का दिल जीतने वाले अभिनेता ऋषभ शेट्टी आने वाले समय में फिल्म जय हनुमान में बजरंगी बली का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। साउथ फिल्ममेकर प्रशांत वर्मा द्वारा फिल्म हनु-मैन की अपार सफलता के बाद इस सुपर हीरो-माइथोलॉजिकल जॉनर वाली इस फिल्म का एलान किया गया था। हालांकि, अभी इसकी रिलीज डेट सामने नहीं आई है।



हनुमान अंश 2 (Hanumansh 2)

इस साल की सबसे सफल हिंदी फिल्मों में शुमार होने वाली हनुमान अंश के सीक्वल की एलान मेकर्स की तरफ से किया गया है। जिसमें नीम करोली बाबा की कहानी को और विस्तार से पर्दे पर पेश किया जाएगा। हालांकि, अभी इसकी रिलीज डेट को लेकर कोई घोषणा नहीं हुई है।



रामायणम् पार्ट-2 (Ramayana Part-2)

रणबीर कपूर स्टारर फिल्म रामायणम् का पार्ट-1 इसी दीवाली पर बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। हालांकि, मेकर्स की तरफ से इस बात की पुष्टि पहले ही की जा चुकी है कि रामायणम् पार्ट-2 को अगले साल दीवाली पर ही सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी।



राम बोला (Ram Bola)

हनुमान अंश के निर्देशक विशाल चतुर्वेदी द्वारा फिल्म राम बोला का एलान किया है, जो महान संत गोस्वामी तुलसीदास के जीवन से प्रेरित होगी। महावीर जैन फिल्म्स प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले इसका निर्माण होगा।


मुकुथी अम्मान 2 (Mookuthi Amman 2)

साउथ सिनेमा की लेडी सुपरस्टार नयनतारा की बहुचर्चित फिल्म मुकुथी अम्मान के सीक्वल का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया है। इस मूवी में नयनतारा महाशक्ति देवी के किरदार में नजर आएंगी। जिसका जॉनर माइथोलॉकिल और एक्शन ड्रामा होगा।



महावीर कर्ण (Mahaveer Karna)

साउथ सिनेमा के दिग्गज फिल्ममेकर रमेश वर्मा द्वारा निर्देशित फिल्म महावीर कर्ण में महाभारत के लोकप्रिय पात्र कर्ण की कहानी को पर्दे पर पेश किया जाएगा। ये एक हाइब्रिड लाइव-एक्शन पौराणिक महागाथा है, जिसमें अभिनेता राघव लॉरेंस कर्ण के किरदार में नजर आएंगे।



मेरा यार बजरंगी (Mera Yaar Bajrangi)

आने वाले समय में रिलीज होने वाली माइथोलॉजिकल और फिक्शन फिल्म की लिस्ट में अब अभिनेता रवि किशन की नई फिल्म मेरा यार बजरंगी का नाम भी शामिल हो रहा है, जिसके फर्स्ट लुक के साथ-साथ 2027 में रिलीज करने की जानकारी सामने आई है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]