108MP कैमरा वाला सस्ता फोन लॉन्च करेगा Motorola, 7000mAh बैटरी के साथ मिलेगा Mediatek Dimensity 6300 चिपसेट

मोटोरोला जल्द ही अपना नया बजट स्मार्टफोन Moto G47 Power 5G यूरोप में लॉन्च करेगा। इसमें 7000mAh बैटरी, MediaTek Dimensity ...और पढ़ें

Moto G47 Power 5G जल्द होगा लॉन्च, जानें कीमत और दमदार फीचर्स
HIGHLIGHTS
Moto G47 Power 5G यूरोप में जल्द होगा लॉन्च।
7000mAh बैटरी और MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर।
Android 16 के साथ 108MP कैमरा मिलेगा।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Motorola जल्द मार्केट में बजट सेगमेंट में अपने G-सीरीज का नया स्मार्टफोन लॉन्च करेगा। यह फोन सबसे पहले यूरोपियन मार्केट में Moto G47 Power 5G के नाम से एंट्री करेगा। मोटोरोला ने फिलहाल इस फोन को लेकर ऑफिशियल एलान नहीं किया है। इस अपकमिंग फोन को लेकर डिटेल्स टिपस्टर ने शेयर किए हैं, जिसमें फोन के डिजाइन, कुछ स्पेसिफिकेशन्स और कीमत से जुड़ी हैं। यह फोन मीडियाटेक प्रोसेसर, 7,000mAh की बैटरी के साथ मार्केट में आएगा। मोटोरोला का यह फोन Android 16 पर रन करेगा।
Moto G47 Power 5G की संभावित कीमत
Moto G47 Power 5G के बारे में अटकलें है कि इस फोन को 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ EUR 270 (करीब 28,700 रुपये) की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। यह जानकारी टिपस्टर सुधांशू अंभोर ने शेयर की हैं। उनके मुताबिक मोटोरोला का यह बजट फोन दो कलर ऑप्शन स्यान और डार्क ग्रे में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
Moto G47 Power 5G के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
Moto G47 Power 5G स्मार्टफोन में 6.67-इंच का LCD स्क्रीन मिल सकती है, जिसका रेजोल्यूशन HD+ (720 x 1,604 पिक्सल) है। इस फोन का रिफ्रेश रेट 120Hz है। डिजाइन की बात करें तो इस फोन के टॉप लेफ्ट कॉर्नर में कैमरा मॉड्यूल देखने को मिलेगा। इसके साथ ही फोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिए जाने की उम्मीद है। यह ऑक्टा-कोर सीपीयू है, जिसकी मैक्सिमम क्लॉक स्पीड 2.4GHz है।
फोटोग्राफी की बात करें तो Moto G47 Power 5G में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसमें 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरे के साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर मिलने की उम्मीद है। वीडियो और सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा हो सकता है।
Moto G47 Power 5G स्मार्टफोन में 7,000mAh की बैटरी मिल सकती है, जो 30W वायर्ड चार्जिंग के साथ मार्केट में पेश किया जा सकता है। यह फोन Android 16 के साथ लॉन्च किया जाएगा। रिपोर्ट्स की मानें तो फोन में IP64 रेटिंग मिल सकती है।

Labels
Business
Post A Comment
No comments :