Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

टॉक्सिक को मिला ओटीटी का सहारा, कब और कहां स्ट्रीम होगी Yash की डिजास्टर फिल्म?




टॉक्सिक को मिला ओटीटी का सहारा, कब और कहां स्ट्रीम होगी Yash की डिजास्टर फिल्म?

साउथ सुपरस्टार यश की डिजास्टर फिल्म टॉक्सिक की ओटीटी रिलीज की अहम जानकारी सामने आ रही है।








टॉक्सिक की ओटीटी रिलीज (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HIGHLIGHTS

ओटीटी पर आएगी यश की टॉक्सिक


इस प्लेटफॉर्म ने खरीदे डिजिटल राइट्स


बॉक्स ऑफिस पर फिसड्डी रही थी टॉक्सिक



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इस साल की बहुचर्चित फिल्म के तौर पर साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म टॉक्सिकः ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स को आंका गया था, लेकिन सिनेमाघरों में रिलीज के बाद अपनी खराब कहानी के वजह से टॉक्सिक असफलता की भेंट चढ़ गई।

बीते दिनों से यश स्टारर टॉक्सिक की ओटीटी रिलीज (Toxic OTT Release) को लेकर तरह-तरह की खबरें सामने आई थीं। लेकिन अब ये तय हो गया है कि इस मूवी को ऑनलाइन कब और कहां स्ट्रीम किया जाएगा। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं-


ओटीटी पर कब और कहां आएगी टॉक्सिक?

ई टाइम्स की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 (Zee5) ने टॉक्सिक के डिजिटल राइट्स खरीद लिए हैं और ये फिल्म आने वाले समय में इसी प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन स्ट्रीम की जाएगी। इसके साथ ही टॉक्सिक की ओटीटी रिलीज डेट का भी खुलासा हुआ है, जिसके आधार पर 25 सितंबर को यश की इस मूवी को ओटीटी पर पेश किया जाएगा।





सिनेमाघरों में दर्शकों को निराश करने वाली इस फिल्म को ओटीटी पर कैसा रिस्पॉन्स मिलेगा, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। इसके अलावा अगर आपने अभी तक टॉक्सिकः ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स को नहीं देखा है, तो कुछ दिनों बाद ही आप इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर आसानी से देख सकते हैं।




मालूम हो कि हाल ही में ये खबर सामने आई थी की रिलीज से पहले निर्देशक गीतू मोहनदास के डायरेक्शन में बनने वाली टॉक्सिक ने एक बड़े डिजिटल प्लेटफॉर्म द्वारा फिल्म के ओटीटी राइट्स खरीदे जाने की 150 करोड़ की डील ठुकरा दी थी। अब जब टॉक्सिक फ्लॉप हो गई थी तो इसकी ओटीटी डील 30 करोड़ में भी नहीं हो रही थी।
नेगेटिव रिव्यू ने बिगाड़ा खेल

केजीएफ चैप्टर 2 की अपार सफलता के चार साल के लंबे इंतजार के बाद यश ने टॉक्सिक के जरिए सिनेमाघरों में वापसी की थी। मूवी को लेकर फैंस में काफी बज भी देखने को मिला था, लेकिन जब ये थिएटर्स में आई थी तो मूवी की खराब कहानी ने ऑडियंस का दिल तोड़ दिया। इतना ही नहीं क्रिटिक्स की तरफ से भी टॉक्सिक को नेगेटिव रिव्यू मिले, जो इस मूवी की असफलता का कारण बने।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]