Xiaomi का Fold 5G फोन इस दिन आएगा, 7.58 इंच की बड़ी डिस्प्ले और फ्लैगशिप प्रोसेसर
Xiaomi का Fold 5G फोन इस दिन आएगा, 7.58 इंच की बड़ी डिस्प्ले और फ्लैगशिप प्रोसेसर
Xiaomi 7 सितंबर को चीन में अपना नया फोल्डेबल फोन Xiaomi 18 Fold लॉन्च करेगा, जिसमें 7.58 इंच की बड़ी ...और पढ़ें

Xiaomi का Fold 5G फोन इस दिन आएगा, 7.58 इंच की बड़ी डिस्प्ले और फ्लैगशिप प्रोसेसर
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Xiaomi जल्द ही अपने नए फ्लैगशिप प्रोडक्ट लॉन्च करने वाला है जिसमें न सिर्फ फोल्ड फोन शामिल होगा बल्कि नया टैबलेट भी आ रहा है। कंपनी 7 सितंबर को चीन में एक बड़े इवेंट का आयोजन करने वाली है, जहां इलेक्ट्रिक SUV से लेकर नए फोल्डेबल स्मार्टफोन और प्रीमियम टैबलेट तक कई बड़े प्रोडक्ट लॉन्च किए जाएंगे।
इस इवेंट में Xiaomi SkyNomad रेंज-एक्सटेंडेड इलेक्ट्रिक SUV फैमिली के N70 Pro, N70 Max और N90 Max मॉडल भी शामिल होंगे। वहीं, फोल्डेबल फोन खरीदने की सोच रहे ग्राहकों की नजर इस इवेंट में Xiaomi 18 Fold पर रहेगी। Xiaomi का दावा है कि ये डिवाइस एक नए ‘मिड-फोल्डिंग’ डिजाइन के साथ आएगा और फोल्डेबल स्मार्टफोन सेगमेंट में मजबूती और परफॉर्मेंस के नए बैंचमार्क सेट करेगा।
Xiaomi 18 Fold के स्पेसिफिकेशन्स
इस नए अपकमिंग फोल्ड फोन के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो डिवाइस में 5.38 इंच की कवर डिस्प्ले और अंदर की तरफ 7.58 इंच की बड़ी फोल्डेबल स्क्रीन देखने को मिल सकती है। इसकी बॉडी एयरोस्पेस ग्रेड 7-सीरीज एल्यूमिनियम से बनी होगी। जबकि नई जनरेशन का ‘ड्रैगन बोन’ हिंज और डुअल-लेयर Ultra-Thin Glass इसे पहले के मुकाबले ज्यादा दमदार बनाएगा।
Xiaomi का कहना है कि Xiaomi 18 Fold में 1.2 मीटर तक का ड्रॉप रेजिस्टेंस भी मिलेगी। साथ ही इसमें पिछले MIX Fold 4 की तुलना में नुकीली चीजों से होने वाले नुकसान के खिलाफ 258 प्रतिशत और स्टील बॉल इम्पैक्ट के खिलाफ ड्रॉप रेजिस्टेंस में 214 प्रतिशत सुधार देखने को मिलेगा।
मिलेगा नया प्रोसेसर
इस फोल्डेबल की सबसे बड़ी खासियत इसमें मिलने वाला कंपनी का इन-हाउस XRING O3 फ्लैगशिप प्रोसेसर होगा। बताया जा रहा है कि यही चिप कंपनी आगामी Xiaomi Mi Pad 9 Pro Max में भी यूज करेगी। कंपनी के मुताबिक, ये प्रोसेसर AI और हाई-एंड ग्राफिक्स परफॉर्मेंस के लिए तैयार किया गया है और AnTuTu पर 52 लाख से ज्यादा का स्कोर हासिल कर सकता है।
इस फोल्ड फोन को पावर देने के लिए इसमें 6,000mAh की Jinshajiang बैटरी मिलने की बात कही गई है। फोन 67W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट कर सकता है। इतना ही नहीं ये नया Xiaomi 18 Fold आज IFA 2026 में भी प्रदर्शित किया जाएगा, जबकि इसकी कीमत, उपलब्धता और अन्य जरूरी डिटेल्स से 7 सितंबर को ही लॉन्च इवेंट में पर्दा उठेगा।
Labels
Business
Post A Comment
No comments :