Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Vivo का 7,200 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 50MP ZEISS कैमरा के साथ AI फीचर्स भी




Vivo का 7,200 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 50MP ZEISS कैमरा के साथ AI फीचर्स भी


Vivo जल्द ही भारत में अपना नया 5G फोन Vivo V80 लॉन्च कर सकता है, जिसमें 7,200mAh की बड़ी बैटरी ...और पढ़ें






Vivo का 7,200 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 50MP ZEISS कैमरा के साथ AI फीचर्स भी



टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Vivo जल्द ही इंडियन मार्केट में अपना एक और नया 5G फोन लॉन्च कर सकता है जिसे कंपनी Vivo V80 के नाम से पेश कर सकती है। कंपनी ने अभी तक डिवाइस की ऑफिशियल लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया है, लेकिन हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे अक्टूबर के पहले हफ्ते में लॉन्च किया जा सकता है। फोन में बड़ी बैटरी के साथ AI-पावर्ड कैमरा और कंटेंट क्रिएशन से जुड़े कई नए फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। चलिए पहले डिवाइस के कुछ खास स्पेसिफिकेशन्स पर एक नजर डालते हैं...


Vivo V80 के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Vivo V80 में 6.59 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल सकती है। साथ ही इसमें 144Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट और 6,000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस मिल सकती है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 7 Gen 4 चिपसेट मिल सकता है। इसके साथ ही फोन में 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मिल सकती है।


इसके अलावा Vivo V80 की सबसे बड़ी खूबियों में इसकी बैटरी भी शामिल हो सकती है। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि फोन में 7,200mAh की बैटरी मिल सकती है, जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। इसके अलावा डिवाइस में IP68 और IP69 रेटिंग मिल सकती है, जिससे धूल और पानी से सुरक्षा बेहतर होगी।

AI Creative Camera से बनेंगी खास तस्वीरें

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Vivo V80 में AI Creative Camera मिलेगा जिसमें 30 से ज्यादा इफेक्ट्स मिल सकते हैं, जिनकी मदद से यूजर्स सीधे कैमरा एप से सोशल मीडिया के लिए फोटो और वीडियो तैयार कर पाएंगे। फोन में Live Sticker Collage फीचर भी मिल सकता है। इसके जरिए फोटो और स्टिकर्स को मिलाकर कस्टमाइज्ड क्रिएशन तैयार किया जा सकेगा।
स्पेशल Diwali Portrait Mode भी

इतना ही नहीं इस नए वाले Vivo V80 के कैमरा में AI Diwali Portrait 2.0 भी मिल सकता है। ये फीचर कंपनी के पिछले V-सीरीज स्मार्टफोन्स में दिए गए फेस्टिव फोटोग्राफी टूल्स का अपग्रेडेड वर्जन होगा। फोन में 50MP ZEISS टेलीफोटो कैमरा, 3x ऑप्टिकल जूम और 10x तक Portrait Zoom सपोर्ट मिल सकता है। फोन से 4K Cinematic Video रिकॉर्डिंग, बिल्ट-इन कलर ग्रेडिंग और कई मूवी-स्टाइल प्रीसेट भी मिल सकते हैं।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]