Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

भारत के लिए डबल सेलिब्रेशन, Vir Das को तीसरी बार मिला Emmy Awards नॉमिनेशन; 'कश्मीरी सीरीज' ने भी मारी बाजी

भारत के लिए डबल सेलिब्रेशन, Vir Das को तीसरी बार मिला Emmy Awards नॉमिनेशन; 'कश्मीरी सीरीज' ने भी मारी बाजी


वीर दास ने एक बार फिर से एमी अवॉर्ड्स में भारत का मान बढ़ाया है। तीसरी बार उन्हें फूल वॉल्यूम ...और पढ़ें








वीर दास को तीसरी बार मिला एमी नॉमिनेशन/ फोटो-इंस्टाग्राम

HIGHLIGHTS

वीर दास ने तीसरी बार इंटरनेशनल मंच पर लहराया सफलता का परचम


एमी अवॉर्ड्स के लिए तीसरी बार इस कैटेगरी में नॉमिनेट हुए एक्टर


सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर सभी का किया शुक्रिया अदा



एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। एक्टर और कॉमेडियन वीर दास को इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेशन मिला है। उन्होंने इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स के लिए तीसरी बार नॉमिनेट होने की खुशी खुद फैंस के साथ सोशल मीडिया पर बांटी है। उन्हें किस शो के लिए और कौन सी कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया, नीचे स्टोरी में पढ़ें पूरी डिटेल्स।


वीर दास को एमी में इस कैटेगरी के में किया गया नॉमिनेट

वीरदास को उनके स्टैंडअप कॉमेडी शो 'फूल वॉल्यूम'(Fool Volume) को 'कॉमेडी स्पेशल कैटेगरी' में नॉमिनेशन मिला है, जिसमें उनके शो की टक्कर में 'डिविजन पलेर्मो सीजन 2','मैन वर्सेस बेबी' और 'ओल्ड डॉग, 'न्यू ट्रिक्स' जैसे शोज के साथ है। इस खुशी को शेयर करते हुए अभिनेता वीर दास (Vir Das) ने कैप्शन में लिखा, "यह भारत के लिए हमारा तीसरा इंटरनेशनल एमी नॉमिनेशन है। यह 'फूल' आप सभी का धन्यवाद देता है।"


इंटरनेशनल मंच पर दो बार इतिहास रच चुके हैं वीर दास

इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स में अपनी जगह बनाना अब वीर दास के लिए आम हो गया है। इससे पहले वह एक बार एमी अवॉर्ड जीत चुके हैं और एक बार नॉमिनेशन में आ चुके हैं। साल 2023 में वीर दास को नेटफ्लिक्स (Netflix) स्पेशल शो: वीर दास लैंडिंग के लिए बेस्ट कॉमेडी कैटेगरी में अवॉर्ड मिला था। इस रेस में उनकी ब्रिटिश सीरीज 'डेरी गर्ल्स सीजन 3 के साथ कांटे की टक्कर थी।


इससे पहले साल 2021 में अभिनेता को फॉर इंडिया के लिए बेस्ट कॉमेडी शो के लिए पहला इंटरनेशनल एमी नॉमिनेशन मिला था। साल 2024 में वह पहले ऐसे भारतीय बने थे, जिन्होंने एमी अवॉर्ड्स सेरेमनी की मेजबानी संभाली थी। अब तीसरी बार इंटरनेशनल अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेशन मिलना वीर और उनके फैंस के लिए एक प्राउड मोमेंट है।






कश्मीरी सीरीज ने भी लहराया परचम

वीर दास के अलावा इस बार एमी अवॉर्ड्स नॉमिनेशन में भारत से वेब सीरीज रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब (Real Kashmir Football Club) ने भी बाजी मारी है। मानव कौल स्टारर इस सीरीज को ड्रामा सीरीज कैटेगरी के लिए नॉमिनेट किया गया है। ड्रामा कैटेगरी नॉमिनेशन में कश्मीरी सीरीज की टक्कर-अ थाउजेंड ब्लोज, केयरमें, मेनेम से है।


रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब का प्रीमियर सोनी लिव (SonyLiv) पर साल 2025 में हुआ था। इस सीरीज का निर्देशन राजेश मापुस्कर और महेश मथई ने किया था। यह सीरीज कश्मीर फुटबॉल क्लब की असल घटना पर आधारित है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]