Ramayana में रणबीर को राम बनाने पर खुश नहीं हैं रामानंद सागर के पोते, बोले- उनको छोड़कर बाकी कास्ट बेस्ट...
Ramayana में रणबीर को राम बनाने पर खुश नहीं हैं रामानंद सागर के पोते, बोले- उनको छोड़कर बाकी कास्ट बेस्ट...
रामानंद सागर के पोते शिव सागर ने नितेश तिवारी की Ramayana में रणबीर कपूर के राम बनने पर अपनी राय जाहिर की है।
-1788847247280_v.webp)
दीवाली 2026 पर रिलीज होगी रामायण
HIGHLIGHTS
दीवाली 2026 पर रिलीज होगी रामायण
रामानंद सागर के पोते ने फिल्म पर रखी राय
रणबीर कपूर के राम बनने पर दी प्रतिक्रिया
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जब से नितेश तिवारी की आने वाली रामायण में रणबीर कपूर को भगवान राम के रोल के लिए चुना गया है, तब से फैंस की राय बंटी हुई है। टीजर और फर्स्ट लुक सामने आने के बाद, कई दर्शकों को लगा कि वह सही पसंद हैं, लेकिन कुछ लोगों को अभी भी शक था।
अब 1987 में दूरदर्शन (Doordarshan) रामायण (Ramayan) बनाकर घर-घर में पहचाने जाने वाले रामानंद सागर, के पोते शिव सागर ने फिल्म की कास्टिंग और रणबीर को राम बनाने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
रणबीर कपूर को राम बनाने पर क्या बोले शिव सागर?
शिव सागर मशहूर फिल्ममेकर रामानंद सागर (Ramanand के पोते हैं, जिन्होंने 1987 में दूरदर्शन पर ‘रामायण’ और उसके बाद ‘लव-कुश’ शो बनाया था। हाल ही में, शिव ने भगवान राम के रोल के लिए रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) को चुने जाने पर अपनी नाराजगी जाहिर की, खासकर इसलिए क्योंकि रणबीर ने ‘एनिमल’ फिल्म में एक वायलेंट इंसान का किरदार निभाया था।

शिव सागर ने ANI से बात करते हुए कहा, 'उस एक कास्टिंग को छोड़कर, मुझे बाकी कास्टिंग बहुत पसंद है। व्यक्तिगत रूप से, मैं रणबीर कपूर को राम के तौर पर स्वीकार नहीं कर सकता क्योंकि ‘एनिमल’ के बाद, मैं उन्हें राम के रूप में नहीं देख सकता। जब मैं राम जी के बारे में सोचता हूं, तो मुझे लगता है कि किसी नए चेहरे को लिया जाना चाहिए था'।
नया चेहरा लेना बेहतर होता- शिव सागर
उन्होंने आगे कहा, 'हमने रणबीर को अलग-अलग किरदारों में देखा है, वह बहुत अच्छे एक्टर हैं। व्यक्तिगत रूप से, मुझे उनसे कोई दिक्कत नहीं है। मुझे लगता है कि उन्होंने इस प्रोजेक्ट के लिए उन्हें इसलिए लिया होगा क्योंकि उन्हें मार्केटिंग के लिए बढ़ावा चाहिए था, और शायद अगर वे रणबीर को नहीं लेते, तो फिल्म की मार्केटिंग इतनी अच्छी तरह से नहीं हो पाती, तो यह भी सोचने वाली बात है, लेकिन मेरा व्यक्तिगत रूप से मानना है कि ऐसे किरदारों के लिए किसी नए चेहरे को लेना बेहतर होता है'।
-1788847397066.webp)
बाकी कास्ट की तारीफ की
डायरेक्टर-प्रोड्यूसर ने बाकी कास्ट की तारीफ की, जिसमें रावण के रोल में यश और सीता के रोल में साई पल्लवी शामिल हैं। शिव सागर ने कहा, 'आप बहुत मजबूत सपोर्टिंग कास्ट ले सकते हैं, जैसे यश बहुत अच्छे लग रहे हैं, साई पल्लवी बहुत अच्छी लग रही हैं, उन पर कोई 'बैगेज' नहीं है। उन पर बहुत ज्यादा 'बैगेज' है।
-1788847446799.webp)
उन्होंने आगे कहा, 'इसीलिए हम आम तौर पर अपने सीरियल में नए चेहरों को लेते हैं, ताकि उन पर कोई 'बैगेज' या पुरानी हिस्ट्री न हो'। इसके बाद फिल्ममेकर ने कहा कि आखिरकार जनता ही राजा है, अगर रणबीर को दर्शक राम के रूप में स्वीकार करते हैं तो उनकी राय कोई मायने नहीं रखती।
रामायण के बारे में
रामायण को नितेश तिवारी ने निर्देशित किया है और इसे नमित मल्होत्रा प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म में रणबीर कपूर-राम, यश-रावण, साई पल्लवी-सीता, रवि दुबे- लक्ष्मण और सनी देओल- हनुमान के किरदार में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी। पहला भाग दीवाली 2026 पर रिलीज होगा वहीं दूसरा पार्ट दीवाली 2027 पर।
Labels
Mirchmasala
Post A Comment
No comments :