मेलोनी ने बनाया इटली की सबसे लंबे समय तक PM रहने का रिकॉर्ड, पीएम मोदी ने कहा- मेरी दोस्त को बधाई
मेलोनी ने बनाया इटली की सबसे लंबे समय तक PM रहने का रिकॉर्ड, पीएम मोदी ने कहा- मेरी दोस्त को बधाई
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने युद्ध के बाद देश में सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड ...और पढ़ें

मेलोनी को सबसे लंबे समय तक पीएम रहने पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई (फाइल फोटो- PTI)
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने देश के युद्ध के बाद अब तक लगातार प्रधानमंत्री पद पर रहने का रिकॉर्ड बना लिया है। इस खास उपलब्धि पर पीएम मोदी ने मेलोनी को बधाई दी है।
पीएम मोदी ने एक्स पोस्ट में लिखा, "इटली के युद्ध- बाद के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने पर मेरी मित्र प्रधानमंत्री मेलोनी को बधाई। यह उपलब्धि उनके नेतृत्व में इटली की जनता के भरोसे और विश्वास को दर्शाती है।
भारत-इटली विशेष रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने में उनकी दोस्ती की अहम भूमिका रही है और मैं हमारे देशों के लोगों के लिए एक समृद्ध भविष्य बनाने के लिए हमारे करीबी सहयोग को जारी रखने की उम्मीद करता हूं। आने वाले वर्षों में उनकी निरंतर सफलता के लिए मेरी शुभकामनाएं।"
मेलोनी सरकार ने पूरे किए 1,413
ज्ञात हो कि आज यानी 4 सितंबर 2026 को इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी की सरकार ने लगातार 1,413 दिन पूरे किए। मेलोनी ने पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा है। बर्लुस्कोनी की दूसरी सरकार 2001 से 2005 के बीच लगातार 1,412 दिन तक सत्ता में रही थी।
पीएम मोदी ने जून में हासिल की थी यह उपलब्धि
आज मेलोनी इटली के पोस्ट-वॉर इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार पद पर रहने वाली प्रधानमंत्री बन गई हैं। मेलोनी ने यह उपलब्धि जो आज हासिल की है, उसे पीएम मोदी ने इसी साल जून में हासिल किया था।
जून 2026 में मेलोनी ने भी प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी थी, जब उन्होंने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार पद पर रहने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने का रिकॉर्ड बनाया था।
Post A Comment
No comments :