Panchayat 5 OTT Release: पंचायत 5 की ओटीटी रिलीज का चल गया पता, कब और कहां स्ट्रीम होगी कॉमेडी सीरीज?
Panchayat 5 OTT Release: पंचायत 5 की ओटीटी रिलीज का चल गया पता, कब और कहां स्ट्रीम होगी कॉमेडी सीरीज?
ओटीटी की सबसे लोकप्रिय वेब सीरीज पंचायत 5 की ओटीटी रिलीज को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आ गया है।

ओटीटी पर कब आएगी पंचायत 5 (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HIGHLIGHTS
पंचायत 5 की रिलीज डेट पर आया अपडेट
ओटीटी पर कब लौटेगी फुलेरा गांव की कहानी
पंचायत 5 के डायरेक्टर ने किया खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भारत की सबसे लोकप्रिय वेब सीरीज के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें पंचायत का नाम जरूर शामिल होगा। पिछले 6 सालों ये सीरीज और इसके चारों सीजन फैंस के फेवरेट माने जाते हैं और पंचायत 5 (Panchayat 5) का भी दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।
फुलेरा गांव पंचायत की रोचक और कॉमेडी से भरपूर कहानी वाली पंचायत 5 की ओटीटी रिलीज डेट को लेकर राज खुल किया है, जिसके तहत ये पता लगा है कि पंचायत 5 को ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम किया जाएगा। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं-
पंचायत 5 की रिलीज डेट आई सामने
लंबे समय से पंचायत 5 की ओटीटी रिलीज डेट को लेकर तरह-तरह की खबरें सामने आ रही थीं। पहले ये जानकारी सामने आई थी कि बीते जून और जुलाई में जितेंद्र कुमार स्टारर इस सीरीज को ओटीटी पर स्ट्रीम किया जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और अब पंचायत के डायरेक्टर दीपक कुमार मिश्रा ने खुद पंचायत 5 की ओटीटी रिलीज डेट को लेकर आधिकारिक तौर पर अहम जानकारी दी है।
-1788677085125.webp)
इंडिया टुडे को दिए लेटेस्ट इंटरव्यू में दीपक ने बताया है- अभी एडिटिंग का काम चल रहा है। रिलीज की सही तारीख अभी तय नहीं हुई है। यह अक्टूबर या नवंबर के आसपास हो सकता है। नया सीजन में सभी की जिंदगी आगे बढ़ेगी।

चुनाव खत्म हो चुके हैं। प्रधान जी हार गए हैं। लेकिन कहानी में यह दिखाया जाएगा कि उसके बाद उनकी ज़िंदगी कैसे आगे बढ़ती है, और दूसरे किरदारों की जिंदगी में क्या बदलाव आते हैं। चुनाव हारने के बाद प्रधान गांव में कैसे घूमते हैं, वे क्या करते हैं।
इस तरह से पंचायत 5 के निर्देशक ने सीरीज की रिलीज डेट और उसकी कहानी के सार के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की है।
प्राइम वीडियो पर आएगी पंचायत
साल 2020 में मशहूर ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर पंचायत वेब सीरीज की शुरुआत हुई थी। ऐसे में आने वाले समय में पंचायत 5 को प्राइम वीडियो पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा। सीरीज की रिलीज डेट की जानकारी सामने आने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई है।
Labels
Mirchmasala
Post A Comment
No comments :